Aaj ka Panchang 14 June 2025: आज का पंचांग ज्योतिषियों के लिए पूरे दिन की दिशा निर्धारित करने वाला है। आज तृतीया तिथि, उत्तराषाढ़ा 24:22:52 तक नक्षत्र एवं ब्रह्म 13:12:11 तक योग है। ये संयोजन आध्यात्मिक साधना, पूजन, व्रत आदि के लिए श्रेष्ठ माने जाते हैं। शनिवार को शनि देव की पूजा का विशेष महत्व होता है।
आज कौन सा व्रत है
आज कोई खास व्रत नहीं है। शनिदेव की पूजा का योग है।सूर्य-चंद्र की स्थिति:
सूर्य की स्थिति – वृष राशि में 05:22:39 से 19:19:50 तक, चंद्रमा – धनु - 05:39:04 तक फिर मकर राशि, चंद्रोदय – 22:07:00, चंद्रास्त – 07:42:00।
संवत्सर:
शक-1947,विक्रम-2082'काली-5126, माह -आषाढ़,ऋतु-ग्रीष्म
✅ शुभ समय:
- अभिजीत-11:52 am से 12:50 pm तक
- विजय-02:23 pm से03:28 pm तक
- गोधूलि-06:26 pm से 07;26 pm तक
- ब्रह्म मुहूर्त-04:05 am से 05;05 am तक
- निशीथ काल-रात्रि 11:41 से 12:24 तक
- संध्या पूजा-06:25 pm से 07:07 pm तक
🛑 अशुभ मुहूर्त:
राहु काल व यमगण्ड काल में शुभ कार्य न करें।
राहु काल: 08:51:57 से 10:36:36 तक
यमगण्ड: 03:54pm से 05:30 pm तक
दिशाशूल- पूर्व दिशा में आज के दिन यात्रा ना करें।
🌌 चंद्रबल व ताराबल:
मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन को चंद्रबल प्राप्त है। भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती जैसे नक्षत्र ताराबल से युक्त हैं।
