Aaj Ka Panchang 11 June 2024(आज का पंचांग 11 जून 2024): आज के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर होगा। इसके साथ ही सूर्यास्त शाम के 7 बजकर 14 मिनट पर होगी। आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से सायंकाल 04:30 बजे तक रहने वाला है। राहुकाल में कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। मंगलवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:56 से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक रहने वाला है। यहां पढ़ें पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 11 June 2024(आज का पंचांग 11 जून 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-ज्येष्ठ ,शुक्ल पक्ष
तिथि-पंचमी
व्रत-पंचमी व्रत,मंगलवार व्रत
दिन-मंगलवार
सूर्योदय-05:24am
सूर्यास्त-07:14 pm
नक्षत्र- आश्लेषा
चन्द्र राशि- कर्क स्वामी-चन्द्रमा
सूर्य राशि- वृष ,स्वामी -शुक्र
करण- बव
योग- व्याघात
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:56am से 12:45 pm2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:24 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:47 pm से 07:08 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:15am से 05:09am तक
5अमृत काल-06:06am से 07;57 am तक
6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:43 तक रात्रि
संध्या पूजन-06:57pm से 07;51pm तक
दिशा शूल -उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल -दोपहर 03 बजे से सायंकाल 04:30 बजे तकक्या करें-मंगलवार का साप्ताहिक व्रत रहें। हनुमान जी की उपासना करें। मन्दिर में प्रभु राम दरबार व हनुमान जी का दर्शन करें। चन्द्रमा व मंगल के द्रव्य शक्कर व मसूर के दान का बहुत महत्व है। उपवास फलाहार ही होगा।हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं। भगवान शिव के नाम का भी जप करें। ॐ नमः शिवाय महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें। किसी भी मंदिर परिसर में आम,बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। आज बजरंग बली उपासना का विशेष महत्व है। रोगों से मुक्ति के लिए सुन्दर काण्ड का पाठ करें। शिव मंदिर में गंगा जल व मधु से रुद्राभिषेक भी करवा सकते हैं। गाय को पालक व मीठा खिलाएं। विहंगों को दाना पानी दें। सप्त अन्न व फलों का दान करें। आज किसी मंदिर में घण्टा चढ़ाएं।
क्या न करें- क्रोध मत करें।
