Aaj Ka Panchang 10 December 2022 in Hindi Today: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है।संकट निवारण हेतु शनि देव का पावन व्रत है।आद्रा नक्षत्र है। सूर्य वृश्चिक राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है।
सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।आज का व्रत हनुमान जी को प्रसन्न करने का पुनीत अवसर है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए
आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 10 दिसम्बर 2022 |
| दिवस | शनिवार |
| माह | पौष ,कृष्ण पक्ष, |
| तिथि | द्वितीया |
| सूर्योदय | 07:04am |
| सूर्यास्त | 05:22 pm |
| नक्षत्र | आद्रा |
| सूर्य राशि | वृश्चिक |
| चन्द्र राशि | मिथुन |
| करण | गर |
| योग | शुक्ल |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:58 am से 12:40 pm तक | राहुकाल | राहुकाल-प्रातःकाल 9 बजे से 10.30 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:31pm से 03:26 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:41 pm से 07:06 pm तक |
