अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 06 November 2022: बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए है बेहतर तिथि, माता लक्ष्मी की करें स्तुति

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 5, 2022, 07:00 PM IST

Aaj Ka Panchang 06 November 2022 in Hindi Today: श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत रखना चाहिए। विष्णुजी की उपासना के साथ सूर्य की भी पूजा करें। गीता पाठ का है महत्व। जानिए रविवार का पंचांग, शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Image

Panchang 6 November 2022

Aaj Ka Panchang 06 November 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है।04:30 pm के बाद चतुर्दशी लग जायेगी।रेवती नक्षत्र है।आज वज्र योग है।माता दुर्गा जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है।

रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें।

आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक-06 नवम्बर 2022

दिवस-रविवार, माह-कार्तिक,शुक्ल पक्ष,

तिथि-त्रयोदशी 04:30 pm तक फिर चतुर्दशी

सूर्योदय-06:31am

सूर्यास्त-05:32pm

नक्षत्र-रेवती

सूर्य राशि- तुला

चन्द्र राशि- मीन

करण-तैतिल ,योग-वज्र

शुभ मुहूर्त

अभिजीत-11:53am से 12:45 pm तक

विजय मुहूर्त-02:31pm से 03:26 pm तक

गोधुली मुहूर्त- 06:41pm से 07:06pm तक

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article