अध्यात्म

Panchang Today: दशहरा पूजा का कौन सा मुहूर्त रहेगा सबसे शुभ, जानें आज का पंचांग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 09:12 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 05 October 2022: आज के मुहूर्त से जानें दशहरा पूजा का कौन सा मुहूर्त रहेगा सबसे शुभ।

Image

5 oct 2022 panchang: 5 अक्टूबर 2022 पंचांग

Panchang Today (आज का पंचांग) 05 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज दशहरा है। विजयादशमी के दिन राम जी व दुर्गा माता की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज बुधवार को भगवान शिव जी व गणेश जी की पूजा व व्रत की जाती है। श्रवण नक्षत्र है। आज शिव मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में वृक्षारोपण करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग, 5 अक्टूबर 2022 (Panchang 5 October 2022)

दिनांक- 05 अक्टूबर 2022

दिवस- बुधवार

माह- आश्विन ,शुक्ल पक्ष,

तिथि- दशमी

सूर्योदय- 06:19am सूर्यास्त-05:59 pm

नक्षत्र- श्रवण

चन्द्र राशि- मकर

सूर्य राशि- कन्या

करण- गर

योग- सुकर्मा

5 अक्टूबर 2022 के शुभ मुहूर्त:

अभिजीत- नहीं है।

विजय मुहूर्त- 02:29pm से 03:28 pm तक

गोधुली मुहूर्त- 06:19pm से 06:56pm तक

5 अक्टूबर अशुभ मुहूर्त:

राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article