अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 05 November 2022: आज है तुलसी विवाह, जानें दिन भर के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 02:26 PM IST

Aaj Ka Panchang 05 November 2022 in Hindi Today: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है इस दिन तुलसी विवाह करने की परंपरा है।

Image

Aaj Ka Panchang 05 November 2022: आज का पंचांग 5 नवंबर 2022

Aaj Ka Panchang 05 November 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज देवोत्थान एकादशी व्रत का पारण है। आज प्रदोष का पावन व्रत है। 05:04 pm के बाद त्रयोदशी है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य तुला राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक-05 नवम्बर 2022

दिवस-शनिवार

माह-कार्तिक,शुक्ल पक्ष,

तिथि-द्वादशी 05:04pm तक फिर त्रयोदशी

सूर्योदय-06:37am

सूर्यास्त-05:31pm

नक्षत्र-उत्तराभाद्रपद

सूर्य राशि- तुला

चन्द्र राशि- मीन

करण-बालव

योग -हर्षण

शुभ मुहूर्त-

1. अभिजीत-11:58am से 12:40 pm तक।

2. विजय मुहूर्त-02:31pm से 03:26 pm तक

3. गोधुली मुहूर्त--06:41pm से 07:06pm तक

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article