अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 03 january 2023 : आज हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 3, 2023, 06:15 AM IST

Aaj Ka Panchang 03 january 2023 in Hindi Today : आज हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि है। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। जानें आज का शुभ मुहूर्त आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है।

Image

Aaj ka Panchang 03 January 2023

Aaj Ka Panchang 03 january 2023in Hindi Today: 03 जनवरी 2023 का पञ्चाङ्ग-

सुजीत जी महाराज-

आज पौष माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। 10:09 रात्रि के बाद त्रयोदशी है। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि है।आज सुंदरकांड का पाठ करें। आज मंगलवार का व्रत भी है। घर पर व मन्दिर में हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन महापुण्य है। कृतिका नक्षत्र है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक03 जनवरी 2023
दिवसमंगलवार
माहपौष ,शुक्ल पक्ष,
तिथिद्वादशी10:09 रात्रि तक फिर त्रयोदशी
सूर्योदय07:14 am
सूर्यास्त05:36 pm
नक्षत्रकृतिका
सूर्य राशिधनु
चन्द्र राशिवृष
करणबव
योगशभ

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)

शुभमुहूर्तसमयअशुभ मुहूर्तसमय
अभिजीत मुहूर्त11:58 am से 12:48 pm तकराहुकालसायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक
विजय मुहूर्त02:29 pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त06:19 pm से 056 :pm तक
सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article