अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 03 january 2023 : 03 का अंक गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक, अपने जन्मांक के अनुसार देखें अंकफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 2, 2023, 06:10 PM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 03 january 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: 03 का स्वामीग्रह गुरु है भाग्यांक 02 टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। 03 का अंक गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ होता है।

Image

Numerology Today, 03 january 2023

Aaj Ka Ank Jyotish राशिफल 03 january 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: 03 जनवरी 2023 का अंकफल-

सुजीत जी महाराज-

आज 03 जनवरी 2023 है।03 का अंक गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ होता है।यह सफलता का मूल अंक है। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 03-01-2023 का भाग्यांक 02 रहेगा।अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा ,गुरु व मङ्गल का मित्र है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 03 के मित्र अंक01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1.जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 01 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी।चन्द्रमा आज का भाग्य स्वामी है।सूर्य व चन्द्रमा आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- मङ्गल उदर रोग से परेशानी दे सकता है।मसूर का दान करें।

2. जन्मांक02- शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा अंक व भाग्यस्वामी है।भाग्यस्वामी गुरु व सूर्य का प्रभाव रहेगा।जाँब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3.जन्मांक03- शुभ अंक-06 व 08

जाँब व व्यवसाय- गुरु अंक व चन्द्रमा भाग्य स्वामी है। गुरु व मित्र ग्रह मङ्गल जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।

स्वास्थ्य- सूर्य व चन्द्रमा स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।

4.जन्मांक04- शुभ अंक-08 व 09

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 06 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5.जन्मांक05- शुभ अंक-04 व 06

जाँब व व्यवसाय- भाग्यस्वामी चन्द्रमा व आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं।जाँब में अंक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6.जन्मांक06- शुभ अंक-07 व 08

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी चन्द्रमा का सपोर्ट है।आज सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।

7.जन्मांक07- शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय- जाँब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।व्यवसाय में प्रगति है।

स्वास्थ्य- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

8.जन्मांक08- शुभ अंक-06 व 07

जाँब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी चन्द्रमा व मित्र गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9. जन्मांक09- शुभ अंक-02 व 03

जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी मंगल व मित्र ग्रह सूर्य व्यवसाय में लाभ देगा। जाँब में नामांक 02व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- मङ्गल उदर विकार दे सकता है।गुड़ व गेंहू का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article