अध्यात्म

Aaj Ka Mantra: आज सावन सोमवार व्रत पूजा में भगवान शिव के इस मंत्र का करें जाप, हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Aaj Ka Mantra In Sanskrit: आज सावन के तीसरे सोमवार पर (Sawan Somvar Vrat) भगवान शिव की पूजा में इस महामंत्र का जरूर करें जाप इससे आपके जीवन में हमेशा रहेगा सुख-समृद्धि का वास।

Image

Aaj Ka Mantra, Lord Shiva Mantra In Sankrit With Hindi Meaning

Aaj Ka Mantra: आज सावन अधिकमास का पहला सोमवार (Sawan Adhik Maas Somvar) और सावन महीने का तीसरा सोमवार व्रत (Third Sawan Somvar Vrat) है। सावन का प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की पूजा (Shiv Puja Vidhi) के लिए खास माना जाता है। इस दिन भक्तजन अपने-अपने तरीके से भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय करते हैं। श्रावण सोमवार में शिव का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में इस दिन शिवलिंग की विधि विधान पूजा (Shivling Puja) करने के बाद भगवान शिव के इस महामंत्र (Lord Shiva Mantra) को जरूर जपें। इससे आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। यहां देखिए भगवान शिव का शक्तिशाली मंत्र (Shiv Powerful Mantra)।

आज का मंत्र (Today Mantra In Sanskrit With Hindi Meaning)

ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः!

भगवान शिव निराकार व साकार स्वरूप में परमब्रम्ह हैं। शिव कल्याणकारी हैं। मंगल करते हैं। रुद्र रूप में शिव की पूजा हर मनोकामना को पूर्ण करती है। ईश्वर अंश जीव अविनाशी। हम सब ईश्वर के अंश हैं।बात सम्पूर्ण समर्पण की है। हम जो भी मनोकामना मन मे रखते हैं, शिवलिंग के सामने इस महामंत्र को पढ़कर भगवान का जलाभिषेक करें। बेल पत्र व सफेद पुष्प अर्पित करके फिर नंदी जी के चरणों मे जल चढ़ाते हुए उनको प्रणाम करें।अंत में नंदी बाबा के बाएं कान में अपनी मनोकामना कहें। याद रहे यह शब्द इतनी धीमी आवाज में हो कि कोई अन्य मत सुने तथा यह बात आप किसी और से कहें भी मत। ऐसा करने से आप मनोवांछित फल की प्राप्ति करेंगे।

आप घर के मंदिर में भी इस मंत्र का जप चाहे जब करें। यदि हम इस मंत्र को प्रदोष काल में या सावन सोमवार के दिन पढ़ें तो और भी बेहतर रहेगा। यदि हमारी पूजा में कोई मनोकामना ही न हो केवल भगवान की भक्ति मांगी जाय तो यह पूजा सर्वोत्तम मानी जाती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article