अध्यात्म

Numerology Prediction: चांद की तरह सुंदर, शांत और चंचल होते हैं इन 4 तारीख में जन्मे लोग, भगवान शिव की रहती है विशेष कृपा

Numerology Horoscope: अंकज्योतिष अनुसार इन चार बर्थ डेट वाले लोग दिमाग के काफी तेज होते हैं। अपनी तेज बुद्धि के बल पर हर काम में सफलता पाते हैं।

Image

Numerology Horoscope: Radix 2 People Persoanlty Test

Numerology Horoscope: अंकज्योतिष अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मलूांक 2 होता है। इस मूलांक के लोगों पर भगवान शिव की विशेष कृपा मानी जाती है। महादेव के मस्तक पर विराजमान चंद्र देव इस मूलांक के स्वामी हैं। मूलांक 2 के लोग कल्पनाशील, भावुक और दिखने में आकर्षक होते हैं। इनका मन चंद्रमा की तरह चंचल होता है। जिस वजह से ये एक जगह स्थिर होकर नहीं रह पाते हैं। ये जन्मजात कलाकार होते हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी इसी मूलांक के जातक हैं। जानिए मूलांक 2 वालों के व्यक्तित्व के बारे में।

बुद्धिजीवी होते हैं मूलांक 2 के जातक

इस मूलांक के जातक मन के धनी होते हैं। बौद्धिक कार्यों में ज्यादा सफलता पाते हैं। ये अपनी तेज बुद्धि के दम पर किसी भी काम में जीत हासिल कर सकते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। ये जीवन की हर परेशानी का हल खुद ही निकाल लेते हैं।

पैसों की बचत करने में होते हैं माहिर

इस मूलांक के जातक पैसा जोड़ने में माहिर माने जाते हैं। ये लोग नौकरी ही नहीं बल्कि बिजनेस में भी सफलता पाते हैं। इनके अंदर पैसा जमा करने की अच्छी आदत होती है। ये चाहे ज्यादा पैसा कमाएं या कम ये उसमें से बचत कर ही लेते हैं। जिस वजह से इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं होती।

इन चीजों में बनाते हैं करियर

मूलांक 2 के जातक संगीतकार, सिंगर, लेखक, कलाकार, शिक्षक, फिल्म स्टार, राजनेता आदि बनते हैं। ये बेहद क्रिएटिव होते हैं जिस वजह से क्रिएटिविटी से जुड़े काम इन्हें बहुत सूट करते हैं। ये समाज में खूब प्रसिद्धि हासिल करते हैं। इनके अंदर एक राजनेता बनने के अच्छे गुण होते हैं।

ऐसी होती है लव लाइफ

मूलांक 2 वालों की लव लाइफ थोड़ी तनाव पूर्ण रहती है। इन्हें इनका प्यार काफी मुश्किल से मिलता है। हालांकि ये खुद अच्छे लव पार्टनर साबित होते हैं लेकिन इन्हें इनके मनमुताबिक साथी मिलने में समय लगता है।

भगवान शिव की रहती है विशेष कृपा

मूलांक 2 वाले जातकों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा मानी जाती है। जिस वजह से इन्हें शिव पूजा करने से खूब लाभ भी प्राप्त होता है। इस मूलांक वालों को रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे आपके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि का वास रहेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article