अध्यात्म

Today Lucky Colour : 30 मई को किस रंग के कपड़े पहनना आपके लिए रहेगा शुभ, क्या रहेगा आपके लिए आज का लकी कलर

Today Lucky Colour (30 May 2026) : 30 मई 2026 के दिन आपको किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए, इसकी जानकारी आप यहां से ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का शुभ रंग क्या है।

Image

आज का शुभ रंग

Today Lucky Colour (30 May 2026) : 30 मई 2026, शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से विशेष रहने वाला है। आज सूर्य वृषभ राशि में, गुरु, शुक्र और बुध मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में तथा मंगल मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं चंद्रमा सुबह 6 बजकर 39 मिनट तक तुला राशि में रहेंगे, इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रहों की इस स्थिति का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग का उपयोग करता है तो उसे कार्यों में सफलता, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं 30 मई 2026 को आपकी राशि का लकी कलर कौन सा है।

मेष राशि का शुभ रंग

मेष राशि के लोगों के लिए आज लाल और नारंगी रंग भाग्यशाली रहेंगे। इन रंगों का प्रयोग करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी।

वृषभ राशि का शुभ रंग

वृषभ राशि वालों के लिए नीला और हरा रंग शुभ रहेगा। यह रंग मानसिक संतुलन बनाए रखने के साथ आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम दे सकता है।

मिथुन राशि का शुभ रंग

मिथुन राशि के लोगों के लिए हरा और नीला रंग लाभदायक रहेगा। इन रंगों का उपयोग करने से कार्यक्षेत्र में ऊर्जा बनी रहेगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।

कर्क राशि का शुभ रंग

कर्क राशि वालों के लिए आज लाल और नारंगी रंग शुभ माने गए हैं। ये रंग आत्मबल बढ़ाएंगे और परिवार तथा करियर के मामलों में सकारात्मकता लाएंगे।

सिंह राशि का शुभ रंग

सिंह राशि के जातकों के लिए पीला और लाल रंग सौभाग्य लेकर आएगा। महत्वपूर्ण कार्यों, इंटरव्यू या मीटिंग में इन रंगों का उपयोग लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि का शुभ रंग

कन्या राशि वालों के लिए आसमानी और सफेद रंग शुभ रहेगा। यह रंग मानसिक शांति, एकाग्रता और करियर में प्रगति के संकेत देता है।

तुला राशि का शुभ रंग

तुला राशि के लोगों के लिए हरा और आसमानी रंग भाग्यशाली रहेगा। इन रंगों का प्रयोग करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि का शुभ रंग

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पीला और लाल रंग शुभ रहेगा। ये रंग नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेंगे और आर्थिक मामलों में लाभ दिला सकते हैं।

धनु राशि का शुभ रंग

धनु राशि वालों के लिए बैंगनी और हरा रंग शुभ माना गया है। इन रंगों का उपयोग करने से मन प्रसन्न रहेगा और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

मकर राशि का शुभ रंग

मकर राशि के लोगों के लिए हरा और बैंगनी रंग लाभकारी रहेगा। यह रंग मानसिक तनाव कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार माना जाता है।

कुंभ राशि का शुभ रंग

कुंभ राशि वालों के लिए नारंगी और पीला रंग शुभ रहेगा। ये रंग नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करेंगे तथा रुके हुए कार्यों में गति ला सकते हैं।

मीन राशि का शुभ रंग

मीन राशि के जातकों के लिए पीला और लाल रंग आज विशेष शुभ रहेगा। इन रंगों का प्रयोग करने से भाग्य का साथ मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है।

शनिवार होने के कारण आज शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए काले तिल, उड़द और काले वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा। साथ ही भगवान विष्णु की पूजा, श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ और जरूरतमंदों को शीतल जल, फल तथा छाता दान करने से शुभ फलों में वृद्धि हो सकती है। ग्रहों के अनुकूल प्रभाव को बढ़ाने के लिए अपनी राशि के शुभ रंग का उपयोग वस्त्र, रूमाल, वाहन या अन्य दैनिक वस्तुओं में कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article