अध्यात्म

Love Rashifal 10 February 2023: कन्या समेत इन राशियों की लव लाइफ में आएगा खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 10, 2023, 07:56 AM IST

Aaj Ka Love Rashifal 10 February 2023, Love Horoscope Today in Hindi: 10 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का टेडी डे (Teddy Day) मनाया जाएगा। जानिए ये दिन किन राशियों की लव लाइफ के लिए बेस्ट डे साबित होगा।

Image

Love Horoscope, 10 Feb 2023: लव राशिफल से जानें आप किन राशियों की लव लाइफ रहेगी शानदार

Love Horoscope 10 February 2023: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन, मनन व नव सृजन का ग्रह है। शुक्र कुम्भ राशि में है। चन्द्रमा कन्या में है।

मेष- शुक्र एकादश भाव में हैं। शुक्र प्रेम में सफलता व रोमांटिक अंदाज देता है। शारीरिक आकर्षण देता है। अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। प्रेमी को गोल्ड रिंग भेंट करें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है। दशम भाव में गोचर रत शुक्र इस समय प्रेम में तनाव दे सकता है। चन्द्रमा कन्या में है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव गीत व संगीत देगा। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डेन ज्वेलरी गिफ़्ट करें।

मिथुन- चन्द्रमा चतुर्थ है। सप्तम भाव विवाह का होता है। छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है। प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। सुखद रोमांटिक यात्रा होगी। अन्न दान करें।

कर्क - शुक्र इस राशि से अष्टम हैं। खष्ठम सूर्य,शुक्र व चन्द्रमा शारीरिक आकर्षण भी देता है। प्यार भरी डायरी प्रेमी को दें। प्यार के खूबसूरत पल को गीतों व कविताओं में संजोकर रखें।

सिंह- प्रेम का कारक ग्रह शुक्र व शनि एकसाथ सप्तम गोचर कर रहे हैं। शुक्र व मंगल अनुकूल फल कारक है। प्रेमी को रोमांटिक यात्रा कराएं। असत्य मत बोलें। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

कन्या- शनि व शुक्र खष्ठम गोचर कर रहे हैं। खूबसूरत यात्रा का सुख प्राप्त होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। इस वीक लाइफ में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। परिवार में विवाह की बात करें।अन्न दान करें।

तुला-इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र पँचम है।प्रेम की पराकाष्ठा है शुक्र का तीसरा गोचर होना। खूबसूरत यात्रा का एन्जॉय कर सकते हैं। शुक्र इस राशि का स्वामी होकर प्रेम विवाह के सपोर्ट में है। प्रेमी को खूबसूरत यात्रा कराएं।

वृश्चिक- चन्द्रमा कन्या में है।प्रेम से भाग्य खिलेगा। चतुर्थ शुक्र शुभ है। प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें। मीठी वाणी का प्रयोग करें।

धनु- शुक्र व शनि इसी राशि से तृतीय रहकर नव जीवन का उत्कर्ष देगा। शनि दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को गोल्डन रिंग दें। शुक्र के बीज मंत्र का जप कर सकते हैं।

मकर- शुक्र इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। शुक्र ही विवाह व प्रेम में सफल करता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत रिंग का गिफ्ट दे सकता है। रोमांटिक यात्रा हो सकती है।

कुंभ- शुक्र इसी राशि में है। यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ उपहार मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे।प्रेमी को खूबसूरत गुलाब गिफ्ट दें।

मीन- गुरु इसी राशि में व शुक्र द्वादश है। खूबसूरत पेंटिंग प्रेमी को दें। चन्द्रमा का कन्या गोचर प्रेम को विवाह के मार्ग पर ले जाएगा। दैहिक आकर्षण की बजाय मन का प्रेम अमर होता है। अन्न दान करते रहें। सुजीत जी महाराज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article