अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आज किस्मत के धनी रहेंगे इन 7 तारीखों में जन्मे लोग, मिलेगा मोटा पैसा

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 5 June 2026 : 5 जून का दिन किस तारीख में जन्मे लोगों के लिए शुभ रहने वाला है, इसकी जानकारी भी आप यहां दैनिक अंकफल से कर सकते हैं।

Image

5 जून का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 5 June 2026 : आज 5 जून 2026 है। अंक 05 प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग और तार्किक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह अंक व्यक्ति को तेज बुद्धि, प्रबंधन क्षमता, संवाद कौशल और रचनात्मक सोच प्रदान करता है। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है, जो व्यापार, शिक्षा, लेखन, संचार और मैनेजमेंट का कारक माना जाता है। आज का भाग्यांक 03 रहेगा, जिसका स्वामी गुरु है। गुरु ज्ञान, धर्म, शिक्षा, आत्मबल, धन और सकारात्मक सोच का प्रतिनिधित्व करता है। मंगल, चंद्रमा, गुरु और सूर्य परस्पर मित्र ग्रह हैं। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06, 07 और 08 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। नौकरी में कुछ चुनौतियां या कार्यों का दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। भाग्यांक 03 का प्रभाव आपको नौकरी में पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य के मामले में त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय सूर्य उपासना करना तथा मसूर और लाल वस्त्र का दान करना है। शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के कारण व्यस्तता बनी रह सकती है। नौकरी में प्रगति के संकेत हैं और मूलांक 03 या 09 के उच्चाधिकारी आपके लिए सहयोगी साबित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी और योजना बनाकर कार्य करना लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग पीला और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। अंक स्वामी और भाग्य स्वामी दोनों गुरु होने के कारण यह दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। नौकरी में बड़ा अवसर मिल सकता है और करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यवसाय में विस्तार और लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। आज का उपाय गाय को पालक खिलाना है। शुभ रंग नारंगी और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। गुरु और केतु का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रहेगा। आईटी, बैंकिंग, प्रबंधन और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है। व्यवसाय में मूलांक 03 और 09 के लोगों के सहयोग से लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय चावल और तिल का दान करना है। शुभ रंग पीला और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 02 और 03 के लोगों से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। व्यवसाय में सफलता के अच्छे योग हैं। गुरु और मंगल का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान और सफलता दिला सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सांस और आंखों से संबंधित समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय चावल का दान करना है। शुभ रंग सफेद और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। नौकरी में आपकी प्रगति आपको संतुष्टि दे सकती है। व्यवसाय में सफलता के अच्छे संकेत हैं और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर रहने की संभावना है। आंखों से संबंधित समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय सात प्रकार के अन्न और गुड़ का दान करना है। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 03 और 07 रहेगा। व्यवसाय में विवादों और अनावश्यक बहस से बचने की आवश्यकता है। शनि और गुरु का प्रभाव आपके लिए मिश्रित परिणाम ला सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और भविष्य में बड़ी सफलता के संकेत बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा। आज का उपाय श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करना है। शुभ रंग नारंगी और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। मंगल और गुरु का प्रभाव व्यवसाय में लाभ और प्रगति दिला सकता है। नौकरी में मूलांक 02 और 03 के उच्चाधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे और सहयोग प्रदान करेंगे। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए आराम और संतुलित दिनचर्या पर ध्यान दें। आज का उपाय सुंदरकांड का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article