अध्यात्म

आज चमकेगी महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोगों की किस्मत, होगा भारी धनलाभ

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 31 May 2026 : 31 मई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप अपनी बर्थडेट से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

31 मई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 31 May 2026 : आज 31 मई 2026 है। 31 का संयुक्त अंक गुरु (03) और सूर्य (01) से प्रभावित माना जाता है। यह अंक आध्यात्मिक विचार, धर्म, ज्ञान, धन, वैभव और प्रसिद्धि का प्रतीक है। 31 का एकल अंक 04 होता है, जिसका स्वामी राहु है। राहु नए अवसर, तकनीक, रिसर्च और अप्रत्याशित उपलब्धियों का कारक माना जाता है। आज का भाग्यांक 01 रहेगा, जिसका स्वामी सूर्य है। सूर्य आत्मबल, नेतृत्व, प्रशासन, राजनीति, सम्मान और सफलता का प्रतीक माना जाता है। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 और 08 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल—

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। सूर्य और गुरु का सहयोग आपको करियर में आगे बढ़ाने में मदद करेगा। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में भी उन्नति के संकेत हैं और नामांक 01 या 03 के लोगों से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य में कफ संबंधी परेशानी हो सकती है। आज सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर संतोष रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। शुक्र और शनि का सहयोग लाभ दिलाएगा। जॉब में नामांक 03 और 08 के लोगों का सहयोग मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब में प्रगति और नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यवसाय में किसी नए कार्य या अवसर की शुरुआत हो सकती है। सूर्य का प्रभाव विशेष रूप से आईटी, बैंकिंग और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज गुड़ और तिल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। व्यवसाय में किसी नई डील या समझौते से लाभ मिलने की संभावना है। जॉब में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रगति के अवसर बनेंगे। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए सावधानी रखें। आज सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। व्यवसाय में नामांक 05 और 06 के लोगों से लाभ मिलने की संभावना है। जॉब में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और करियर में आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। व्यवसाय में अच्छी प्रगति होगी और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। सूर्य और शुक्र का सहयोग जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में बीपी और शुगर के मरीज विशेष सावधानी रखें। आज गेहूं का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 6 रहेगा। जॉब में नया अवसर या अनुबंध मिलने की संभावना है। व्यवसाय में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सूर्य और शुक्र का प्रभाव आर्थिक लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आंखों और त्वचा से संबंधित परेशानी वाले लोग सावधानी रखें। आज सूर्योपासना करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। जॉब में बड़ा लाभ या नई उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। शनि और राहु का प्रभाव व्यवसाय में नई डील या नया अवसर दिला सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। मंगल और सूर्य का प्रभाव व्यवसाय को नई दिशा दे सकता है। जॉब में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति के योग बन सकते हैं। आर्थिक लाभ और सम्मान प्राप्त होने की संभावना है। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज गेहूं, गुड़ और मसूर का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article