अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: 3 जनवरी को होगा लाभ या हानि, जानिए आज के अंकज्योतिष भविष्यफल से

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 03 February 2026: 3 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप दैनिक अंकज्योतिष भविष्यफल से भी जान सकते हैं। दैनिक अंकफल से आप इस बात का अनुमान भी लगा सकते हैं कि आपको आज के दिन क्या करने चाहिए। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

3 फरवरी का अंकफल

3 फरवरी का अंकफल

Aaj Ka Ank Jyotish Bhavishyafal (आज का अंकफल) 03 February 2026: आज तारीख 03-02-2026 है और दिन मंगलवार है। आज की तारीख 03 है, जिसका संबंध अंक 3 (गुरु) से माना जाता है। अंक 3 शुभता, आध्यात्मिकता और सम्पन्नता का प्रतीक होता है। यह अंक बहुत ही शुभ माना जाता है और सफलता का मूल अंक है। अंक 3 का स्वामी ग्रह गुरु है।

पूरी तारीख का योग करें तो (0 + 3 + 0 + 2 + 2 + 0 + 2 + 6 = 15) और 1 + 5 = 6 आता है। इस तरह आज का भाग्यांक 6 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह शुक्र है। गुरु, सूर्य और चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं, जबकि सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 3 के मित्र अंक 1, 2 और 9 माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)

आज जॉब में मूलांक 1 और 2 से जुड़े लोगों की मदद से प्रगति होगी। आज का भाग्य स्वामी शुक्र है। सूर्य और चन्द्रमा के प्रभाव से जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। स्वास्थ्य में मंगल के प्रभाव से उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: मसूर का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)

आज चन्द्रमा अंक और शुक्र भाग्य स्वामी है। चन्द्रमा और सूर्य का प्रभाव रहेगा। जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी हो सकती है। मूलांक 3 और 9 से जुड़े लोग व्यवसाय में लाभ दिला सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)

आज अंक स्वामी गुरु और भाग्य स्वामी शुक्र है। शुक्र जॉब में प्रमोशन दिला सकते हैं। गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है।

उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला, हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)

आज भाग्यांक 6 का प्रभाव टीचिंग, बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र में जॉब करने वालों को आशातीत सफलता दे सकता है। व्यवसाय में मूलांक 3 और 9 से शुभ लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: चावल का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, हरा

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)

आज भाग्य स्वामी शुक्र, अंक स्वामी गुरु और बुध का सहयोग मिलेगा। जॉब में मूलांक 4 और 6 से लाभ के संकेत हैं। प्रमोशन की संभावना है और रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा, बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में अंक स्वामी और भाग्य स्वामी दोनों शुक्र हैं, जिससे सफलता का दिन रहेगा। जॉब में मूलांक 9 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में नेत्र रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए।

उपाय: सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)

आज जॉब में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में भी प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य में बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

उपाय: चावल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला, नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 60%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)

आज अंक स्वामी शनि और भाग्य स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयास तेज होंगे। शुक्र के प्रभाव से व्यवसाय में जल्द बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

शुभ रंग: लाल, पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)

आज भाग्य स्वामी शुक्र और अंक स्वामी मंगल का सहयोग मिलेगा। सूर्य के प्रभाव से व्यवसाय में लाभ होगा। जॉब में मूलांक 1 और 3 के उच्चाधिकारी सहयोगी रहेंगे। स्वास्थ्य में राहु के कारण बोन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

उपाय: तिल और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article