अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal 29 April 2026: मूलांक 1 के प्रभाव में होगी वृद्धि, मूलांक 6 का दिन रहेगा खुशहाल, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Aaj Ka Ankfal (29 April 2026)आज का अंकफल: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसका संकेत आपकी जन्म तारीख यानी जन्मांक से मिल सकता है। जानिए आज का अंकफल और समझिए दिन का पूरा हाल।

Image

आज का अंकफल 29 अप्रैल 2026 (pc: canva)

Aaj Ka Ankfal (29 April 2026) आज का अंकफल: आज 29 अप्रैल 2026 है। आज बुधवार है। श्री गणेश उपासना करें। चतुर्दशी व्रत रहें। भैरो पूजा भी करें। शिवपुराण का पाठ करें। 29 का संयुक्त अंक बहुत चन्द्रमा व मंगल के प्रभाव से हमेशा शुभ फल व सुख - संपत्ति देता है। यह सँयुक्त अंक शुभ, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व भक्ति तथा ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 29 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 29- 04- 2026का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। शुक्र, शनि व केतु मित्र ग्रह हैं। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है।अं क 02 के मित्र अंक 01, 09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

29 अप्रैल 2026 का अंकफल-

जन्मांक 01

  • शुभ अंक- 02 व 03
  • जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।
  • स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
  • आज का उपाय - सूर्य के द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।
  • शुभ रंग- लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 02

  • शुभ अंक- 01 व 03
  • जाँब व व्यवसाय- जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 01 व 03 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।
  • स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
  • आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग- नीला व हरा।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

जन्मांक 03

  • शुभ अंक- 01 व 02
  • जाँब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु तथा केतु जाँब व व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। बैंकिंग व आईटी जाँब में उन्नति है।
  • स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
  • आज का उपाय- सूर्योपासना करें।
  • शुभ रंग- हरा व सफेद।
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 04

  • शुभ अंक- 08 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 का स्वामी केतु व इस अंक का स्वामी राहु है। टीचिंग, बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 04 व 05 से शुभ लाभ है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
  • आज का उपाय- गेंहू व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग- हरा व बैगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

जन्मांक 05

  • शुभ अंक- 04 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक03 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
  • आज का उपाय- उड़द व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग- सफेद व बैगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

जन्मांक 06

  • शुभ अंक- 04 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- शुक्र व चन्द्रमा मीडिया, बैंकिंग व वित्तीय जाँब में लाभ देगा।आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 07 के स्वामी केतु का सहयोग मिलेगा।
  • स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय- हनुमान बाहुक का पाठ करें।
  • शुभ रंग- सफेद व बैगनी।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

जन्मांक 07

  • शुभ अंक- 04 व 08
  • जाँब व व्यवसाय- जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। कार्यों के प्रति लापरवाही से बचें।
  • स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय- लाल फलों का दान करें।
  • शुभ रंग- हरा व नीला।
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

जन्मांक 08

  • शुभ अंक- 05 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व मित्र ग्रह शुक्र व केतु सपोटिंग है। मङ्गल व केतु रियल स्टेट व आईटी व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
  • आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • शुभ रंग- आसमानी व हरा।
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

जन्मांक 09

  • शुभ अंक- 01 व 03
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में गुरु, सूर्य व केतु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
  • स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से परेशानी हो सकती है।
  • आज का उपाय- चावल का दान करें।
  • शुभ रंग- सफेद व नारंगी।
  • भाग्य प्रतिशत- 75%
Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article