आज का अंकफल 28 दिसंबर 2025: अपनी बर्थडेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2025 का अंतिम रविवार, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: मोहित ओम
- Updated Dec 28, 2025, 09:01 AM IST
Aaj Ka Ankfal 28 December 2025: आज 28 दिसंबर 2025 रविवार का दिन मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? यह आज आज के अंकफल से जान सकते हैं। आज सूर्य की डबल ऊर्जा का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। वहीं, आज का भाग्यांक 4 है। इस कारण राहु का भी प्रभाव रहने वाला है।
28 दिसंबर का अंकफल
28 दिसंबर 2025, रविवार का अंक ज्योतिष भविष्यफल: आज 28 दिसंबर 2025 का दिन रविवार है। रविवार होने के कारण आज के दिन पर सूर्य का प्रभाव होना स्वाभाविक है। इसके साथ ही तारीख 28 के अंकों का योग भी 10 है और 10 के अंकों का योग 1 है। अंक 1 के स्वामी भी सूर्य हैं। इस कारण आज सूर्य की डबल एनर्जी का प्रभाव रहेगा। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 4 है, जो राहु का अंक है। इस कारण राहु भी आज सभी के ऊपर अपना प्रभाव दिखाएगा। आइए जानते हैं कि सभी मूलांकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब और व्यवसाय में शनि और सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 4 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। व्यवसाय में संघर्ष संभव है। पेट संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, गुड़-मसूर दान करें।
शुभ रंग: लाल और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में कार्यों की अधिकता से परेशानी रहेगी। मूलांक 5 और 7 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गुरु और चंद्रमा जॉब में बड़ा अवसर देंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। नेत्र या पेट विकार से कष्ट हो सकता है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
टीचिंग, मैनेजमेंट और आईटी फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। मूलांक 3 और 9 से शुभ लाभ है। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 1 और 9 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: कम्बल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में सफलता का दिन है। भाग्यांक 4 और मित्र अंक 8 का सहयोग मिलेगा। नेत्र के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: सूर्योपासना करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
अपने प्रगति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। पेट के रोगी सावधानी रखें।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में सफलता का दिन है। शनि और गुरु व्यवसाय में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
मंगल और गुरु का सपोर्ट रहेगा। मूलांक 3 और 9 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। सेहत में थोड़ा तनाव हो सकता है।
उपाय: कम्बल दान करें।
शुभ रंग: नीला और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 55%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।