अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आज इन 5 बर्थडेट्स वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 15 June 2026 : आज का दिन सोमवार किन मूलांक वालों के लिए अच्छा रहेगा और किनके लिए खराब, इसके बारे में आप आज के अंकफल से जान सकते हैं।

Image

15 जून का अंकराशिफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 15 June 2026 : आज 15 जून 2026 है। 15 का संयुक्त अंक सूर्य और बुध के प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। यह अंक प्रसिद्धि, धन, वैभव, शिक्षा, ज्ञान, मीडिया, रचनात्मकता और सफलता का प्रतीक है। यह एकल अंक 06 के समान कार्य करता है, जिसका स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र आकर्षण, कला, सुख-सुविधाओं और भौतिक उन्नति का कारक माना जाता है। आज का भाग्यांक 04 रहेगा, जिसका स्वामी राहु है। राहु प्रबंधन, तकनीक, शोध, नई सोच, आत्मबल, कर्म और ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 और 08 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 02 और 03 रहेगा। सूर्य, गुरु और शुक्र का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। भाग्यांक 04 का स्वामी राहु और मंगल फिल्म, रियल एस्टेट, टीचिंग, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग सफेद और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। सूर्य और चंद्रमा का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में मूलांक 02 और 09 वाले लोगों का सहयोग लाभ दिला सकता है। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करना है। शुभ रंग हरा और आसमानी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। गुरु और चंद्रमा का प्रभाव आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा और नए अवसर मिलने के संकेत हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा के योग बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करना है। शुभ रंग नारंगी और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। व्यवसाय में किसी महत्वपूर्ण बिजनेस डील से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में मूलांक 01 और 03 वाले वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे प्रगति के अवसर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रह सकती है। आज का उपाय कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और नीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 06 और 08 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 01 और 03 वाले लोगों से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में मूलांक 05 और 08 के वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों में प्रगति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज का उपाय सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करना है। शुभ रंग नीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 08 रहेगा। शुक्र और शनि का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में लीवर से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। केतु और राहु का प्रभाव आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़े रोग वाले लोग सावधानी रखें। आज का उपाय गाय को पालक और गुड़ खिलाना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। शनि और शुक्र का प्रभाव आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में नई बिजनेस डील सफलता दिला सकती है। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। मंगल, चंद्रमा और शुक्र का सहयोग आपके लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय में शुक्र नई दिशा दे सकते हैं। नौकरी में गुरु और मंगल के प्रभाव से पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय सात अन्न का दान करना है। शुभ रंग पीला और हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article