Aaj Ka Ankfal (10 May 2026) आज का अंकफल : आज 10 मई 2026 है। 10 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि, धन, धर्म और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह अंक नेतृत्व क्षमता, आध्यात्मिक सोच और सफलता देने वाला होता है। 10 का एकल अंक 01 होता है, जिसका स्वामी सूर्य है। सूर्य आत्मबल, सम्मान और प्रगति का कारक माना जाता है। आज का भाग्यांक 07 है, जिसका स्वामी केतु है। केतु आध्यात्मिकता, रिसर्च और अचानक लाभ का संकेत देता है। ऐसे में आज का दिन धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का है। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के योग हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सूर्य, चंद्रमा और मंगल का साथ सफलता दिला सकता है। स्वास्थ्य में सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज उड़द और तिल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग लाभ देगा। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। गुरु, चंद्रमा और केतु का प्रभाव आपको जॉब में प्रमोशन या नई उपलब्धि दिला सकता है। व्यवसाय में नए कार्य शुरू होने के योग हैं। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज गुड़ और गेहूं का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में शानदार सफलता के योग हैं। मीडिया, बैंकिंग, मैनेजमेंट और आईटी से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। नई डील या अवसर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज उड़द और तिल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 6 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। आज हनुमान बाहुक का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नारंगी और पीला है। भाग्य प्रतिशत 69% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। शुक्र और बुध का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। उच्च अधिकारियों से मदद मिलेगी। स्वास्थ्य में सांस और आंखों से जुड़े मरीज सावधानी रखें। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। केतु का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य में लीवर से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। आज सात अन्न का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नीला और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। शनि और केतु का सहयोग बड़ी सफलता दिला सकता है। प्रमोशन या बिजनेस में नई डील मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज सात अन्न का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग पीला और लाल है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
