अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : इन 5 बर्थडेट वालों को आज होगा धनलाभ, भोलनाथ की बरसेगी कृपा

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 8 June 2026 : आज 8 जून का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या दिक्कतों भरा रहेगा। इसकी जानकारी आप आज के अंकफल से कर सकते हैं।

Image

8 जून का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 8 June 2026 : आज 08 जून 2026 है। अंक 08 शनि का अंक माना जाता है। यह न्याय, कर्म, धैर्य, अनुशासन, आत्मबल, वैभव और तार्किक सोच का प्रतीक है। शनि व्यक्ति को मेहनत, जिम्मेदारी और जीवन में स्थायी सफलता प्रदान करता है। आज का भाग्यांक 06 रहेगा, जिसका स्वामी शुक्र है। शुक्र सौंदर्य, कला, प्रेम, वैभव, सुख-सुविधाओं, शिक्षा और प्रसिद्धि का कारक माना जाता है। अंक 08 के मित्र अंक 04, 05 और 06 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। सूर्य और केतु का सहयोग करियर में आगे बढ़ने के अवसर दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापार में संघर्ष के बाद लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के मामले में त्वचा या लीवर से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय चावल का दान करना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। नौकरी में कार्यों की अधिकता बनी रह सकती है, जिससे थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। व्यवसाय में मूलांक 05 और 06 वाले लोगों का सहयोग लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय तिल का दान करना है। शुभ रंग हरा और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। गुरु और शुक्र का प्रभाव करियर में नए अवसर दे सकता है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या नया अवसर मिलने की संभावना है। व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखने से लाभ मिलेगा। आंखों से संबंधित परेशानी होने की आशंका है। आज का उपाय श्री सूक्त का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। बैंकिंग, आईटी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है। नौकरी में प्रगति और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में राहु और केतु का प्रभाव लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का उपाय सात अन्न का दान करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 06 और 08 रहेगा। व्यवसाय में मूलांक 04 और 06 वाले लोगों के सहयोग से लाभ मिलने के संकेत हैं। रुके हुए कार्यों में प्रगति हो सकती है। नौकरी में कुछ तनाव या दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय उड़द और तिल का दान करना है। शुभ रंग नीला और लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। शुक्र, शनि और केतु का प्रभाव आपके लिए काफी शुभ रहेगा। आईटी, बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरी में उन्नति और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज का उपाय श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना है। शुभ रंग बैंगनी और आसमानी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। व्यवसाय में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और प्रगति से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे करियर में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में साइनस के रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आज का उपाय मसूर का दान करना है। शुभ रंग नारंगी और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। शनि और केतु का प्रभाव आपके लिए सफलता के नए रास्ते खोल सकता है। व्यवसाय में लाभ और विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में बड़ी उपलब्धि या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना है। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। मंगल और शनि का सहयोग कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। व्यवसाय में धन लाभ और प्रगति के संकेत हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। आज का उपाय सूर्योपासना करना और गुड़ का दान करना है। शुभ रंग लाल और नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article