अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 29 April 2023: आज जन्मांक 1 और 3 वालों की होगी जॉब में पदोन्नति , जानिए आज का अपना अंक ज्योतिषफल यहां

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Apr 29, 2023, 05:58 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 29 April 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 29 अप्रैल 2023 है। 29 का संयुक्त अंक बेहद शुभ और क्रिएटिव होने के साथ धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता दिलाने वाला माना गया है। यहां जानिए जन्मांक के अनुसार अपने अंक राशिफल के बारे में।

Image

Numerology Horoscope Today- 29 April, 2023

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 29 April 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: 29 अप्रैल 2023 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 29 अप्रैल 2023 है। 29 का संयुक्त अंक बहुत शुभ,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है।यह क्रिएटिविटी का अंक है। 29 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है,जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है।आज 29-04-2023का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामीग्रह राहु है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है।अंक 02 के मित्र अंक 01,09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1. जन्मांक01--शुभ अंक-03 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 04 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। नामांक 01 व 04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।

स्वास्थ्य- उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।मङ्गल के द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।

2. जन्मांक02-शुभ अंक-03 व 01

जाँब व व्यवसाय--- जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 06 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3. जन्मांक03- शुभ अंक-01व 02

जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी राहु व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। जाँब में उन्नति है।

स्वास्थ्य-स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।

4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 का स्वामी राहु व इस अंक का स्वामी भी राहु है। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मङ्गल व सूर्य के अंक 09 व 01 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5. जन्मांक05-शुभ अंक-06 व 07

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक03 व 04 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6. जन्मांक06-शुभ अंक-04 व 08

जाँब व व्यवसाय- शुक्र व राहु मीडिया, बैंकिंग व वित्तीय जाँब में लाभ देगा। आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 04 के स्वामी राहु का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 05

जाँब व व्यवसाय-जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। कार्यों के प्रति लापरवाही से बचें।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08-शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व मित्र ग्रह शुक्र सपोटिंग है। राहु व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9. जन्मांक09-शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में राहु ,सूर्य व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article