Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 25 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज- आज 25 अक्टूबर 2022 है।।25 का संयुक्त अंक लाभ,व्यवसाय, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है।यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 25-10-2022का भाग्यांक 05 रहेगा।अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। सूर्य,गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 07 के मित्र अंक 06,08 तथा 05 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1. जन्मांक 01
शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 05 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य-नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
2. जन्मांक 02
शुभ अंक-01
जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 05 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3. जन्मांक 03
शुभ अंक-08
जाँब व व्यवसाय-इस अंक के स्वामी गुरु,मित्र सूर्य व भाग्य स्वामी बुध जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं।व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक 04
शुभ अंक-06
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 आईटी
व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5 . जन्मांक 05
शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 06 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
6. जन्मांक 06
शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय-आज जाँब में कार्यों की अधिकता व व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 05 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक 07
शुभ अंक-06
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जाँब मे पद परिवर्तन संभावित है।केतु व शनि अनुकूल फल देंगे।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक 08
शुभ अंक-04
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि,मित्र शुक्र व बुध बहुत जल्द जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।
9. जन्मांक 02
शुभ अंक-01
जाँब व व्यवसाय- जाँब में बुध व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। जाँब को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। व्यवसाय में थोड़ा तनाव संभावित है। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहने की संभावना है।
