Surya Grahan Ank Rashifal, 20 April 2023: आज 20 अप्रैल 2023 है। 20 का संयुक्त अंक बहुत शुभ,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 20 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 20-04-2023 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है जो कि शनि का मित्र है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01,09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
जन्मांक 01 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)
शुभ अंक-02 व 09
जाँब में थोड़ा संघर्ष लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। नामांक 02 व 03 का उच्चाधिकारी आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।चावल का दान करें।
जन्मांक 02 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)
शुभ अंक-01 व 03
व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 04 व 08 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
जन्मांक 03 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)
शुभ अंक-01 व 09
अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी राहु जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। उड़द का दान करें
जन्मांक 04 (जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)
शुभ अंक-05 व 07
भाग्यांक 04 का स्वामी राहु व शनि मित्र हैं। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में अंक 06 व 04 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
जन्मांक 05 (जन्म तारीख 5, 14, 23)
शुभ अंक-06 व 08
व्यवसाय में नामांक 04 व 06 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।
जन्मांक 06 (जन्म तारीख 6, 15, 24)
शुभ अंक-04 व 05
आज व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का दिन है। जाँब में भाग्यांक 04 के स्वामी राहु व 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा। श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक 07 (जन्म तारीख 7, 16, 25)
शुभ अंक-05 व 06
व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जाँब में सफलता है। स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक 08 (जन्म तारीख 8, 17, 25)
शुभ अंक-04 व 06
आज का दिन जाँब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी राहु है। शनि व मित्र ग्रह बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। साइनस के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक 09 (जन्म तारीख 9, 18, 27)
शुभ अंक-01 व 03
व्यवसाय में मंगल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।
