अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 17 April 2023: जन्मांक 03 और 01 वालों के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल, यहां देखें बाकियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 17, 2023, 05:44 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 17 April 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: जन्मांक 01 और 03 वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहे वाला है। नौकरी व व्यवसाय में स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी। साथ ही आय प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होगी। यहां सभी जन्मांक वके जातक अपना अंकफल देख सकते हैं।

Image

Aaj Ka Ank Rashifal, 17 April 2023: 17 अप्रैल का अंक राशिफल।

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 17 April 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 17 अप्रैल 2023 है। 17 का अंक धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। ये अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामी ग्रह शनि है। ये अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। ये ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 17-04-2023 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य, गुरु का मित्र है। 08 के मित्र अंक 04, 06 तथा 07 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01 - शुभ अंक - 03 व 09

जॉब व व्यवसाय- आईटी व बैंकिंग जॉब तथा व्यवसाय में शनि, बुध व सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 01 आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है। व्यवसाय में प्रगति है।

स्वास्थ्य- कग जनित रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02 - शुभ अंक - 03 व 01

जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 04 व 09 के व्यक्ति का सहयोग व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03 - शुभ अंक - 02 व 01

जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी सूर्य व गुरु अंकस्वामी होकर जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।

स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04 - शुभ अंक - 05 व 07

जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में सूर्य के सपोर्ट से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05 - शुभ अंक - 06 व 08

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 06 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।

जन्मांक 06 - शुभ अंक - 05 व 07

जॉब व व्यवसाय- आज शुक्र व बुध का सपोर्ट लाभ देगा। जॉब में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में नामांक 03 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07 - शुभ अंक - 03 व 06

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में शनि व शुक्र का सपोर्ट प्रमोशन में सफलता देगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नस के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08 - शुभ अंक - 05 व 06

जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी शनि है। आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि व मित्र ग्रह शुक्र-बुध बहुत जल्द जॉब में प्रमोशन संबंधित सफलता दे सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09 - शुभ अंक - 01 व 02

जॉब व व्यवसाय- जॉब में मंगल व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में रुके धन के आगमन को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र विकार की संभावना देता है। गेहूं का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article