अध्यात्म

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 12 March 2023 : रविवार का दिन कितना रहेगा खास जन्‍मांक से देखें आज का अंकफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Mar 11, 2023, 10:04 AM IST

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 12 March 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi : आज 12 मार्च 2023 है।12 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है सूर्य व गुरु आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। अपने जन्‍मांक अनुसार देखें आज का अंकफल।

Image

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 12 March 2023

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 12 March 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi 12 मार्च 2023 का अंकफल :

आज 12 मार्च 2023 है।12 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा।03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 12-03-2023 का भाग्यांक 04 रहेगा।04 का स्वामी राहु है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 03 के मित्र अंक01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1.जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 01 व 03 के उच्चाधिकारियों की हेल्प से प्रगति होगी।सूर्य अंकस्वामी सूर्य व राहु भाग्यस्वामी है।सूर्य व गुरु आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- राहु हड्डी रोग से परेशानी दे सकता है।उड़द का दान करें।

2.जन्मांक02- शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा ,मित्र ग्रह गुरु व राहु का प्रभाव रहेगा।जाँब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 04 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।तिल का दान करें।

3.जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 09

जाँब व व्यवसाय- गुरु अंक व राहु भाग्य स्वामी है। गुरु व मित्र ग्रह चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र सूर्य के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।

स्वास्थ्य- सूर्य व गुरु स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।

4.जन्मांक04- शुभ अंक-06 व 08

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 एजुकेशन, आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 06 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5.जन्मांक05- शुभ अंक-04 व 08

जाँब व व्यवसाय- भाग्यस्वामी राहु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं।जाँब में अंक 04 व 07 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6.जन्मांक06- शुभ अंक-04 व 08

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी राहु का सपोर्ट है।आज सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारियों

का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।

7.जन्मांक07- शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय- जाँब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।व्यवसाय में प्रगति है।

स्वास्थ्य- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

8.जन्मांक08- शुभ अंक-04 व 08

जाँब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी राहु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी राहु व मित्र शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9.जन्मांक09- शुभ अंक-01व 02

जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी राहु व इस अंक का स्वामी मंगल तथा मित्र ग्रह सूर्य व्यवसाय में लाभ देगा। जाँब में नामांक 04 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article