अध्यात्म

Ank Jyotish 12 April 2023: आज इन जन्मांक वालों पर भगवान गणेश की बरसेगी कृपा

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 12, 2023, 07:36 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 12 April 2023: आज जन्मांक 1 वालों को नौकरी में मिलेगी सफलता। सूर्य और गुरु देंगे भरपूर लाभ। जानिए बाकियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Image

अंक ज्योतिष राशिफल, 12 अप्रैल 2023

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 12 April 2023: आज 12 अप्रैल 2023 है। 12 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 12-04-2023 का भाग्यांक 05 रहेगा, जिसका स्वामी बुध है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Today Numerology Horoscope 12 April 2023: यहां देखें आज का अंकज्योतिष राशिफल

जन्मांक 01 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

शुभ अंक- 02 व 03

नौकरी में नामांक 01 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य अंकस्वामी व बुध भाग्यस्वामी है। सूर्य व गुरु आपको नौकरी में प्रोमोशन दे सकता है। चन्द्रमा कफ जनित रोग से परेशानी दे सकता है। तिल का दान करें।

जन्मांक 02 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)

शुभ अंक- 01 व 09

चन्द्रमा , मित्र ग्रह गुरु व बुध का प्रभाव रहेगा। नौकरी में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। उड़द का दान करें।

जन्मांक 03 (3, 12, 21, 30)

शुभ अंक-05 व 06

गुरु अंक व बुध भाग्य स्वामी है। गुरु व बुध नौकरी में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र मंगल के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है। सूर्य व बुध स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।

जन्मांक 04 (4, 13, 22, 31)

शुभ अंक-07 व 08

भाग्यांक 05 एजुकेशन, आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 06 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05 (5, 14, 23)

शुभ अंक-04 व 05

भाग्यस्वामी तथा इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। नौकरी में अंक 04 व 06 से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06 (6, 15, 24)

शुभ अंक-07 व 08

व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी बुध का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। नौकरी में नामांक 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07 (7, 16, 25)

शुभ अंक- 06 व 07

नौकरी में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है। शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08 (8, 17, 26)

शुभ अंक-04 व 05

आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी बुध का सपोर्ट रहेगा। नौकरी में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी बुध व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09 (9, 18, 27)

शुभ अंक-01 व 03

आज का भाग्यस्वामी बुध व इस अंक का स्वामी मंगल तथा मित्र ग्रह गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। नौकरी में नामांक 04 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। सात प्रकार के अन्न का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article