अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 11 November 2022: मूलांक 1 वालों को नौकरी में मिलेगा लाभ, जानिए बाकियों के लिए कैसा दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2022, 08:11 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 11 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: अंक ज्योतिष अनुसार मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन रहेगा लकी।

Image

Numerology Today, 11 November 2022: आज का अंक राशिफल

Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज- आज 11 नवम्बर 2022 है। 11 का संयुक्त अंक बहुत शुभ,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 11 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 11-11-2022का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01,09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01- शुभ अंक-02

जाँब व व्यवसाय- जाँब में थोड़ा संघर्ष लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। नामांक 01 व 02 का उच्चाधिकारी आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है। मङ्गल के द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।

जन्मांक02- शुभ अंक-03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 02 व 06 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक03- शुभ अंक-05

जाँब व व्यवसाय-अं क स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी सूर्य जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में संघर्ष है।

स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04- शुभ अंक-07

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य व इस अंक का स्वामी राहु मित्र हैं। मीडिया, बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व मंगल के अंक 02 व 09 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05- शुभ अंक-09

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 02 व 05 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06-शुभ अंक-04

जाँब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 01 के स्वामी सूर्य व 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07-शुभ अंक-06

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जाँब में सफलता है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक08- शुभ अंक-04

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी सूर्य है। शनि व मित्र ग्रह बुध बैंकिंग जाँब व व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 09- शुभ अंक-03

जाँब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी मङ्गल है। भाग्यस्वामी सूर्य है।व्यवसाय में मङ्गल व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 01 व 03 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट रहेगा।तिल का दान करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article