अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 10 November 2022: इन जन्म तारीख वाले लोगों को आज मिलेगी शानदार सफलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2022, 09:21 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 10 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: अंक ज्योतिष अनुसार आज का दिन कई मूलांक के लोगों की खोलगा किस्मत।

Image

Numerology Today, 10 November 2022: आज का अंक राशिफल

Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज- आज 10 नवम्बर 2022 है। 10 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 10-11-2022 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मङ्गल है। शुक्र,शनि व बुध परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 02,03 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक01- शुभ अंक-02

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 03 व 05 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य ,मित्र ग्रह चन्द्रमा व मङ्गल आपको जाँब में सफलता दे सकता है।

स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ इत्यादि का दान करें।

जन्मांक 02- शुभ अंक-09

जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा ,मङ्गल व सूर्य मित्र हैं। जाँब व व्यवसाय में प्रोग्रेस रह सकती है। नामांक 03 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03- शुभ अंक-01

जाँब व व्यवसाय-गुरु ,मित्र चन्द्रमा व भाग्य स्वामी मङ्गल जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी मङ्गल के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है।

स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04- शुभ अंक-05

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 बैंकिंग, मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 07 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05- शुभ अंक-06

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 05 व 07 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

जन्मांक 06- शुभ अंक-05

जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्य अंक 09 जो कि अंक 01 का मित्र अंक है। आज व्यवसाय में सूर्य व मङ्गल का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07- शुभ अंक-04

जाँब व व्यवसाय- अंकस्वामी केतु अंक 09 के स्वामी मङ्गल का मित्र है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जाँब में प्रगति है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08- शुभ अंक-05

जाँब व व्यवसाय- आज के दिन शुक्र,बुध जो कि शनि के मित्र ग्रह हैं उनका सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। मङ्गल बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09- शुभ अंक-02

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 01 व 09 का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 03 व 0 9 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- उदर विकार संभावित है। हनुमान जी की उपासना करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article