Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 10 March 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 10 मार्च 2023 है।10 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह धार्मिकता आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा।01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 10-03-2023 का भाग्यांक 02 रहेगा। सूर्य व गुरु परम् मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 02 के मित्र अंक 01,03 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1.जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 09
जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 02 व 09 की हेल्प से प्रगति है।सूर्य ,मित्र ग्रह चन्द्रमा व मङ्गल आपको जाँब में सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।मङ्गल के द्रव्यों गेंहू व गुड़ इत्यादि का दान करें।
2.जन्मांक02- शुभ अंक-01 व 09
जाँब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी व भाग्यस्वामी चन्द्रमा ,मङ्गल व गुरु मित्र हैं।जाँब व व्यवसाय में प्रोग्रेस रह सकती है। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3.जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 09
जाँब व व्यवसाय- गुरु ,मित्र चन्द्रमा व सूर्य जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी चन्द्रमा के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है।
स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
4.जन्मांक04- शुभ अंक-05 व 08
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 मीडिया, बैंकिंग, मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5.जन्मांक05- शुभ अंक-04 व 06
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 01 व 02 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में बाधा रहेगा।उड़द का दान करें।
6.जन्मांक06- शुभ अंक-04 व 05
जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्य अंक 02 जो कि अंक 03 का मित्र अंक है।आज व्यवसाय में सूर्य व गुरु का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
7.जन्मांक07- शुभ अंक-05 व 08
जाँब व व्यवसाय- अंकस्वामी केतु व भाग्य अंक 02 के स्वामी चन्द्रमा है। व्यवसाय में सफल रहेंगे।जाँब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
8.जन्मांक08- शुभ अंक-06 व 07
जाँब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है।शनि व मित्र ग्रह शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9.जन्मांक09- शुभ अंक-01 व 02
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 02 व 09 का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 01 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार संभावित है।चावल का दान करें।
