Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 08 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज- आज 08 नवम्बर 2022 है। 08 का अंक धैर्य,आत्मबल, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 08 का स्वामी ग्रह शनि है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 08-11-2022का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। 07 के मित्र अंक 04,05 तथा 07 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
आज 08 नवंबर 2022 का अंक राशिफल1जन्मांक01
शुभ अंक-09
जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में शनि व सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।व्यवसाय में संघर्ष संभावित है।
स्वास्थ्य-नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
2जन्मांक02
शुभ अंक-03
जाँब व व्यवसाय-जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 04 व 07 के व्यक्ति का सहयोग व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3जन्मांक03
शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय-केतु आज का भाग्यस्वामी व शनि अंकस्वामी होकर जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में संघर्ष है।
स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
4जन्मांक04
शुभ अंक-06
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 आईटी, बैंकिंग, मैनेजमेंट व टीचिंग फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में राहु व शनि के सपोर्ट से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5जन्मांक05
शुभ अंक-06
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 02 व 07 से लाभ मिलेगा। जाँब में तनाव के संकेत हैं। व्यवसाय में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख मध्यम है।तिल का दान करें।
6जन्मांक06
शुभ अंक-08
जाँब व व्यवसाय-आज शुक्र,शनि व बुध का सपोर्ट लाभ देगा। अंकस्वामी शुक्र जाँब में उत्कर्ष दे सकता है। जाँब में नामांक 03 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-नेत्र रोग के मरीज सावधानी बरतें।
7जन्मांक07
शुभ अंक-09
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जाँब में नामांक 03 व 07 के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से शुक्र सफलता देगा।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में साइनस के रोगी सावधानी बरतें।
8जन्मांक08
शुभ अंक-04
जाँब व व्यवसाय-इस अंक व आज का अंक स्वामी दोनों शनि है। आज का दिन बिजनेस में सफलता का है। केतु जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9जन्मांक09
शुभ अंक-01
जाँब व व्यवसाय- जाँब में मङ्गल व केतु का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।शनि व्यवसाय से धन लाभ कराएंगे। स्वास्थ्य-नेत्र विकार की संभावना है।गुड़ का दान करें।
