अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 08 May 2023: आज जन्मांक 4 और 7 वाले जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानें अपना अंकफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: अवनी बागरोला
  • Updated May 8, 2023, 05:38 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 08 May 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 08 मई 2023 है। अंक आठ बेहद शुभ होने के अलावा धन, वैभव, ऐश्वर्य, कर्मयोग, व्यवसायिक, आत्मबल व आध्यात्मिक ज्ञान और प्रसिद्धि का कारक माना जाता है। ऐसे में, आज जन्मांक 4 व 7 वाले जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलने वाली है। जानिए आज का अपना अंक ज्योतिषफल यहां।

Image

Numerology Horoscope Today, 08 May 2023

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 08 May 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: 08 मई 2023 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 08 मई 2023 है।08 का अंक धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 08 का स्वामी ग्रह शनि है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 08-05-2023 का भाग्यांक 02 रहेगा। 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

आज का अंक राशिफल

1. जन्मांक01- शुभ अंक-03 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में केतु व सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 02 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। व्यवसाय में संघर्ष संभावित है।

स्वास्थ्य-उदर या नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 02 व 03 के व्यक्ति का सहयोग व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3. जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय-चन्द्रमा आज का भाग्यस्वामी व गुरु अंकस्वामी होकर जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में संघर्ष है।

स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में राहु व केतु के सपोर्ट से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए। तिल का दान करें।

5. जन्मांक05-शुभ अंक-06 व 08

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में तनाव के संकेत हैं। व्यवसाय में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख मध्यम है। उड़द का दान करें।

6. जन्मांक06-शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय-आज शुक्र,शनि व मङ्गल का सपोर्ट लाभ देगा। अंकस्वामी शुक्र व मित्र ग्रह बुध आईटी व बैंकिंग जाँब में उत्कर्ष दे सकता है। जाँब में नामांक 03 व 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07-शुभ अंक-05 व 08

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जाँब में नामांक 01 व 02 के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से शुक्र सफलता देगा।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08-शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय-इस अंक व आज का अंक स्वामी दोनों शनि है। आज का दिन जाँब में सफलता का है। शुक्र बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9. जन्मांक09-शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में मङ्गल व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय से धन लाभ कराएंगे। स्वास्थ्य-नेत्र विकार की संभावना है। गुड़ का दान करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article