अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 07 October 2022: आज शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की इन 4 जन्म तारीख वाले लोगों पर रहेगी विशेष कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 06:44 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 07 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए विशेष माना जाता है। आज मां की 4 बर्थ डेट वाले लोगों पर विशेष कृपा रहने वाली है।

Image

Numerology Today, 7 Oct 2022: 7 अक्टूबर अंक राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 07 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज-

आज 07 अक्टूबर 2022 है। 07 का अंक लाभ,व्यवसाय, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 07-10-2022 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। सूर्य,गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 06,08 तथा 05 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01 - शुभ अंक 02

जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 05 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। व्यवसाय में लाभ है।

स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02- शुभ अंक 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 02 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03- शुभ अंक 01

जाँब व व्यवसाय- इस अंक के स्वामी गुरु,मित्र सूर्य व भाग्य स्वामी बुध जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं।व्यवसाय में लाभ है।

स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04 - शुभ अंक 07

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 आईटी व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05- शुभ अंक 04

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 06 व 08 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06 - शुभ अंक 08

जाँब व व्यवसाय- आज जाँब में कार्यों की अधिकता व व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 05 का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07- शुभ अंक 04

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जाँब मे पद परिवर्तन संभावित है। केतु व शनि अनुकूल हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08 - शुभ अंक 07

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि,मित्र शुक्र व बुध बहुत जल्द जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 02 - शुभ अंक 03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में गुरु व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा।

स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहने की संभावना है।तिल का दान करें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article