आज जन्माष्टमी है क्या (Is today Janmashtami Vrat in Hindi): भगवान विष्णु के श्री कृष्ण के रूप में आठवां अवतार लेने की तिथि को जन्मष्टमी के रूप में मनाया जाता है। यह तिथि भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की होती है। जो कि 15 अगस्त यानी आज से प्रारंभ होगी। लेकिन क्या आज जन्माष्टमी है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त 2025 की रात लगभग 11:48 बजे शुरू होगी और इसका समापन 16 अगस्त 2025 की रात 9:34 बजे होगा। वहीं दोनों ही तिथियों में रोहिणी नक्षत्र नहीं लग रहा है। ऐसे में जानें जन्माष्टमी 2025 का व्रत रखने की सही डेट क्या है।
आज जन्माष्टमी है क्या | Is today Janmashtami Vrat in Hindi
आज यानी 15 अगस्त 2025 को रात 11:48 पर भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि लग जाएगी। लेकिन आज जन्मष्टमी नहीं है। उदया तिथि और पूजा के मुहूर्त के अनुसार जन्माष्टमी का व्रत 16 अगस्त को शनिवार के दिन रखा जाएगा। इसी तारीख की मध्यरात्रि (17 अगस्त की ओर) को कान्हा का जन्म होगा और पूजा की जाएगी।
जन्माष्टमी और दही हांडी कब हैं 2025 में
साल 2025 में जन्माष्टमी और दही हांडी - दोनों ही 16 अगस्त को मनाए जाएंगे। जन्माष्टमी 2025 में निशिता काल की पूजा का समय 12:04 am से 12:47 am के बीच करीब 40 मिनट का रहेगा।
जन्माष्टमी का व्रत कैसे करें
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपने आराध्य श्री कृष्ण के लिए भक्तगण व्रत रखते हैं। यह व्रत दो प्रकार का हो सकता है – फलाहार या दुग्धाहार के साथ, या निर्जल व्रत जिसमें पानी तक ग्रहण नहीं किया जाता। यह व्रत भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के प्रति भक्ति और समर्पण का प्रतीक है।
