अध्यात्म

Jitiya Puja Ka Shubh Muhurat 2023: पंचांग से जानिए जितिया व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल समय

Jitiya Puja Ka Shubh Muhurat 2023: पंचांग अनुसार 6 अक्टूबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर जितिया व्रत रखा जाता है। इसी के साथ इस दिन महालक्ष्मी व्रत का समापन भी हो जाता है। यहां जानिए जितिया व्रत पूजा मुहूर्त और आज का पंचांग।

Image

6 October 2023 Panchang In Hindi

6 October 2023 Panchang (Jitiya Puja Muhurat 2023): पंचांग अनुसार 6 अक्टूबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगी इसके बाद अष्टमी लग जाएगी। नक्षत्क आर्द्रा रहेगा और योग परिघ। अभिजित मुहूर्त 11:46 ए एम से 12:33 पी एम तक रहेगा। वहीं रात 09:32 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग लग जाएगा। राहुकाल सुबह 10:41 से दोपहर 12:09 बजे तक रहेगा। आज जितिया व्रत रखा जाएगा (Jitiya Puja Shubh Muhurat 2023)। साथ ही महालक्ष्मी व्रत का समापन किया जाएगा (Mahalakshmi Vrat End Date 2023)। जानिए पंचांग अनुसार जितिया व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त यहां।

जितिया/जीवित्पुत्रिका व्रत पूजा का मुहूर्त 2023 (Jitiya Vrat Puja Muhurat 2023)

  • जीवित्पुत्रिका व्रत 6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।
  • जीवित्पुत्रिका तिथि की शुरुआत 6 अक्टूबर 2023 की सुबह 06:34 बजे से होगी।
  • जीवित्पुत्रिका तिथि की समाप्ति 7 अक्टूबर 2023 को 08:08 AM पर होगी।
  • जीवित्पुत्रिका पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang In Hindi)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:39 ए एम से 05:27 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या 05:03 ए एम से 06:16 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त 11:46 ए एम से 12:33 पी एम
  • विजय मुहूर्त 02:07 पी एम से 02:54 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त 06:02 पी एम से 06:26 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या 06:02 पी एम से 07:15 पी एम
  • अमृत काल 10:45 ए एम से 12:28 पी एम
  • निशिता मुहूर्त 11:45 पी एम से 12:34 ए एम, अक्टूबर 07
  • सर्वार्थ सिद्धि योग 09:32 पी एम से 06:17 ए एम, अक्टूबर 07

आज का राहुकाल समय (Aaj Ka Rahu Kaal Time)

आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में जितिया व्रत की पूजा न करें। साथ ही किसी भी तरह के शुभ काम भी इस मुहूर्त में नहीं करने चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article