Surya Grahan 2024: आज सिर्फ अमावस्या है या फिर सूर्य ग्रहण भी लग रहा है, तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Aaj Surya Grahan Hai Kya: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन लगता है। 30 दिसंबर को सोमवती अमावस्या है तो क्या इस दिन भी सूर्य ग्रहण लग रहा है। चलिए इस बारे में जानते हैं।

Aaj Surya Grahan Hai Kya: 30 दिसंबर को पौष अमावस्या है। खास बात ये है कि इस दिन सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) का शुभ संयोग भी बन रहा है। सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या को बेहद ही पुण्य फलदायी माना गया है। इतना ही नहीं इस अमावस्या का महत्व सूर्य ग्रहण के बराबर ही माना जाता है। ये अमावस्या पितृ दोष और काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भी खास होती है। लेकिन क्या इस अमावस्या को सूर्य ग्रहण लग रहा है? चलिए इस बारे में जानते हैं।

30 December Ko Kya Hai

30 December 2024 Surya Grahan Hai Kya

30 दिसंबर 2024 को सूर्य ग्रहण है या नहीं (30 December 2024 Ko Surya Grahan Hai Ya Nahi)

30 दिसंबर 2024 को सू्र्य ग्रहण नहीं लग रहा है। इस दिन सोमवती अमावस्या रहेगी। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगता है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर अमावस्या को सूर्य ग्रहण हो। इस साल दो सूर्य ग्रहण लगने थे जो कि पहले ही लग चुके हैं। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लग चुका है। तो वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगा था।

End of Feed