अध्यात्म

1 September 2024 Panchang: सितंबर के पहले दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और व्रत-त्योहार सबकुछ जानें पंचांग से

1 September 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 1 सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दिन कृष्ण जी की छठी मनाई जाएगी। यहां जानिए 1 सितंबर के शुभ-अशुभ मुहूर्त दैनिक पंचांग से।

Image

1 September 2024 Panchang

1 September 2024 Panchang: इस दिन कृष्ण जी की छठी मनाई जाएगी। बता दें ये त्योहार जन्माष्टमी के 6 दिन बाद पड़ता है। इस साल लड्डू गोपाल जी की छठी भादो कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जा रही है जो 1 सितंबर को पड़ी है। इस दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। जिसकी वजह से ये दिन काफी खास होने वाला है। चलिए जानते हैं 1 सितंबर 2024 का पूरा पंचांग।

1 सितंबर 2024 पंचांग इन हिंदी (1 September 2024 Panchang In Hindi)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष

तिथि-चतुर्दशी

व्रत व पर्व- रविवार व्रत

दिवस-रविवार

सूर्योदय-05:40am

सूर्यास्त-06:36pm

नक्षत्र- आश्लेषा 10 pm तक फिर मघा

चन्द्र राशि --कर्क

सूर्य राशि-सिंह

करण-विष्टि 04:39 pm तक तत्पश्चात विष्टि

योग -परिघ 06 pm तक फिर शिव

1 सितंबर 2024 शुभ मुहूर्त (1 September 2024 Shubh Muhurat)

अभिजीत-11:52am से 12:33 pm

विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:25 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:24pm से 07:23 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:04am तक

अमृत काल-06:07am से 07;53am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:43 तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:07pm तक

दिशा शूल --पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

1 सितंबर 2024 राहुकाल समय (1 September 2024 Rahukaal)

04:30 बजे से 06 बजे तक

क्या करें-क्या ना करें- आज रविवार का महान व्रत है। भगवान सूर्य जी की उपासना का पवित्र दिवस है। आदित्य जी की उपासना व रविवार व्रत का नियम पूर्वक करने से कई जन्म के पापों का नाश होता है। किसी भी ग्रह जनित कष्ट का उपाय भी इस व्रत से कर सकते हैं। आज गुड़ व गेंहू का दान करें। आचरण शुद्ध हो।खान पान पर ध्यान दें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें। पूर्व जन्म के पापों के शमन के लिए रविवार बहुत पवित्र उपवास है। पिता की किसी भी बात की अवज्ञा मत करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article