अध्यात्म

1 March 2025 Panchang: मार्च की पहली तारीख के शुभ मुहूर्त, त्योहार, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, सूर्योदय-सूर्यास्त समय समेत सबकुछ जानें पंचांग से

1 March 2025 Panchang: मार्च महीने की शुरुआत फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से हो रही है। इस दिन फुलैरा दूज का पावन पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा इस दिन रामकृष्ण जयन्ती भी मनाई जाएगी। जानिए आज का पूरा पंंचांग।

Image

1 March 2025 Panchang

1 March 2025 Panchang: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। आज शनि देव को समर्पित व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। हनुमान जी की पूजा करें।हनुमान जी दया के सागर हैं। वह कष्ट को विनाश कर कल्याणकारी फल प्रदान करते हैं। वह दैहिक, दैविक व भौतिक कष्टों को समाप्त करते हैं। आज सुंदरकांड का पाठ करने का उत्तम फल है। सम्पूर्ण भक्ति भाव से हनुमान जी की उपासना करें। बजरंग बली जी की विधिवत पूजन करें। आज उपवास रखें। हनुमान बाहुक का पाठ करें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

1 मार्च के त्योहार (1 March 2025 Festival)

  • फुलैरा दूज
  • रामकृष्ण जयन्ती
  • चन्द्र दर्शन

1 March 2025 Panchang (आज का पंचांग)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-फाल्गुन,शुक्ल पक्ष,

तिथि- द्वितीया

पर्व- शनिवार व्रत

दिवस -शनिवार

सूर्योदय-06:52am

सूर्यास्त-6:17pm

नक्षत्र- पूर्वभाद्रपद

चन्द्र राशि -मीन,स्वामी ग्रह -गुरु

सूर्य राशि- कुम्भ,स्वामी ग्रह-शनि

करण-- बव

योग- साध्य

1 मार्च 2025 शुभ मुहूर्त (1 March 2025 shubh Muhurat)

अभिजीत-12:12 से 12:56 दिन

विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:25pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:25pm से 07:22pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:07am तक

अमृत काल-06:03am से 07:46am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:26तक रात

संध्या पूजन-06:25 pm से 07:04pm तक

दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article