अध्यात्म

1 जनवरी 2025 को इन चीजों का करें दान, पूरे साल धन-धान्य की नहीं होगी कमी

1 January 2025 Ko Kya Daan Kare: हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं जरूरतमंदों को दान करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे में नए साल के पहले दिन कुछ खास चीजों का दान जरूर करें।

Image

1 January 2025 Ko Kya Daan Kare

1 January 2025 Ko Kya Daan Kare: नव वर्ष 2025 का शुभारंभ बुधवार के दिन से हुआ है। हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध देव को समर्पित है। ऐसे में इस दिन बुध से जुड़ी चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। साथ ही ठंड का महीना चल रहा है तो इस दौरान जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल और खाने-पीने की चीजों का दान भी जरूर करें। चलिए जानते हैं 1 जनवरी 2025 को किन-किन चीजों का दान रहेगा शुभ।

1 जनवरी 2025 को क्या दान करें (1 January 2025 Ko Kya Daan Kare)

  • आज बुध और शनि से संबधित द्रव्यों का दान जरूर करें।
  • इस दिन कंबल और ऊनी वस्त्रों का दान भी शुभ रहेगा।
  • अस्तपालों में जरूरतमंद लोगों को गर्म चाय पिलाएं और खाने की चीजें दें।
  • गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • विहंगों को दान करें।
  • जूते-चप्पलों का दान करें।
  • धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
  • हरा कपड़ा दान करें।
  • चांदी की चीजें दान करें।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article