1 January 2025 Ko Kya Kare: ज्योतिष अनुसार नए साल की शुरुआत बेहद शुभ दिन बुधवार से हुई है। बुधवार का दिन श्री गणेश उपासना का होता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि श्री गणेश ही किसी कार्य को संपन्न करने के प्रथम पूज्य देवता है और ये सौभाग्य की बात है 2025 का प्रथम दिन बुधवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में इस दिन गणेश जी की पूजा जरूर करें। चलिए अब आपको विस्तार से बताते हैं कि 1 जनवरी 2025 को क्या करना चाहिए।
नये साल के पहले दिन क्या करना चाहिए (Naye Saal Ke Pehle Din Kya Kare)
- 1 जनवरी 2025 को विष्णु सहस्त्रनाम और श्री सुक्त का पाठ अवश्य करें।
- इस दिन बुध और शनि से संबंधित चीजों का दान भी जरूर करें।
- साल के पहले दिन कंबल और ऊनी वस्त्रों का दान बेहद शुभ रहेगा।
- इस दिन अस्तपालों में जरूरतमंद लोगों को गर्म चाय पिलाएं और खाने की चीजें भी दें।
- पूरे साल दांप्तय जीवन ठीक रहे इसलिए लिए साल के पहले दिन श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ जरूर करें।
- सुबह-शाम भगवान की पूजा और आरती पूरे परिवार के साथ करें।
- इस दिन पवित्र नदी में स्नान करें। अगर ऐसा कर पाना संभव नहीं है तो खाली बाल्टी में गंगाजल और तिल लें फिर उसमें जल मिला लें। इसके बाद इस जल से स्नान करें।
- इस दिन भगवान गणेश को मोदक जरूर अर्पित करें। साथ ही दूर्वा भी चढ़ाएं।
- वर्ष के पहले दिन गौ सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
- विहंगों को दान करें।
- माता और बहन को उपहार स्वरूप वस्त्र या स्वर्ण दें।
- पति-पत्नी एक-दूसरे को सोने के आभूषण या वस्त्र उपहार में दें।
- भगवान कृष्ण के मंदिर में बासूरी अर्पित करें।
- घर में कुश का आसन लाएं।
