जॉब्स

UPSC EPFO Final Result 2024: यूपीएससी ईपीएफओ पीएफ कमिश्नर का रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 2 लड़कियां, देखें टॉपर्स लिस्ट

UPSC EPFO APFO Final Result 2024: यूपीएससी की ओर से ईपीएफओ असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमीशनर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में कुल 159 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। टॉप 10 में दो लड़कियां शामिल हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो UPSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

UPSC EPFO का फाइनल रिजल्ट जारी

Photo : iStock

UPSC EPFO APFO Final Result 2024: यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती परीक्षा में शामिल होने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से ईपीएफओ असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमीशनर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो UPSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है। इस परीक्षा में सचिव नेहरा को रैंक 1 प्राप्त हुआ है।

यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 17 मार्च 2023 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 2 जुलाई 2023 को हुई थी। इसके बाद DAF के लिए रजिस्ट्रेशन सितंबर 2023 से अक्टूबर 2023 तक चला था। अब परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UPSC EPFO Result 2024 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब UPSC EPFO Enforcement Officer / Account Officer / APFO Result 2023 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • छात्र अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UPSC EPFO APFO Final Result 2024 Direct Link यहां डायरेक्ट करें चेक

UPSC EPFO APFO Toppers List 2024

  1. सचिव नेहरा
  2. अर्पणा गिल
  3. भुवनेश वार्ष्णेय
  4. प्रशांत कुमार सिंह
  5. सौरभ चतुर्वेदी
  6. रोहित सिंह
  7. आयुषी तिवारी
  8. अविनाश सिंह
  9. राहुल मलिक
  10. संजीव सिंह

यूपीएससी की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के कुल 159 पदों पर भर्तियां होनी थी। इन सभी पदों के लिए योग्य कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी हो गई है। इस परीक्षा में फाइनल रिजल्ट, प्रीलिम्स परीक्षा और डीएएफ डिटेल्स के आधार पर तैयार होता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article