UPPRPB Home Guard Recruitment 2025 registration begins: उत्तर प्रदेश में हजारों होमगार्ड की वेकेंसी के लिए अब आवेदन शुरू हो चुके हैं।होमगार्ड भर्ती के लिए लोग 17 दिसंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर आप अपना आवेदन कर सकते हैं। यूपी पुलिस विभाग ने 41424 पदों के लिए यूपी पुलिस होम गार्ड नई भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि नवीनतम अपडेट व महत्वपूर्ण निर्देशों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति होर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
UP Home Guard OTR Registration 2025: कैसे करें यूपी पुलिस होमगार्ड के लिए OTR रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर OTR लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां मांगी गई जानकारी नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें।
- इसके बाद आधार नंबर या पैन कार्ड नंबर एंटर करें।
- फिर 10 क्लास की डिटेल्स नाम, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, रोल नंबर, पासिंग ईयर भरें।
- पासवर्ड क्रिएट पर क्लिक कर ओटीआर फॉर्म सबमिट करें।
- आपके पास ओटीआर नंबर जनरेट हो जाएगा।
UP Home Guard OTR Registration 2025: यूपी पुलिस होमार्ड ओटीआर के लिए नियम
- प्रत्येक उम्मीदवार को यूनिक मेल आईडी और यूनिक मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- आवेदन आधार, मोबाइल नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन या पासपोर्ट के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- यहां कक्षा 10वीं की मार्कशीट पर दी गई जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, लिंग आदि जानकारी भरें।
- ध्यान रहे ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आप रजिस्ट्रेशन के बाद नहीं बदल सकते हैं।
यूपीपीबीपीबी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया को सुविधाजनक, सरल, पारदर्शी व सुगम बनाने के लिए One Time Registration को अनिवार्य कर दिया (UP Home Guard Recruitment 2025) गया है। हालांकि जिन संभावित अभ्यर्थियों द्वारा भर्ती बोर्ड की किसी भी परीक्षा के दृष्टिगत पूर्व में OTR रजिस्ट्रेशन किया गया है उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने (UP Home Guard OTR Registration) की आवश्यकता नहीं है।
होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के एनरोलमेंट हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना एवं आवेदन हेतु लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना ओटीआर कर सकेंगे।
