जॉब्स

SSC Stenographer Notification 2024: आज जारी होगा एसएससी स्टेनोग्राफर नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई

SSC Stenographer Notification 2024: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आज जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Image

SSC Stenographer Notification 2024

SSC Stenographer Notification 2024 Date: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (SSC Stenographer 2024 Notification) आज यानी 26 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आज यानी 26 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 अगस्त निर्धारित की गई है।

SSC Stenographer Recruitment 2024: किन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रेड सी' (ग्रुप 'बी', गैर राजपत्रित) और स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' (ग्रुप 'सी') पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में पास होन के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।

SSC Stenographer Notification 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

स्टेनोग्राफर ग्रेड डी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, ग्रेड सी पदों पर के लिए आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for SSC Stenogrpaher Exam 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

SSC Stenographer Exam 2024: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट 26 जुलाई से 24 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article