Delhi Police CAPF SI Vacancy: पुलिस या फिर पैरामिलिट्री फोर्स में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस और CAPFs (CPO) में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 का एक नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती कुल 3073 पदों पर निकाली गई है। आवेदन प्रोसेस भी शुरू हो चुका है और लाखों उम्मीदवारों की नजरें अब एग्जाम पर टिकी हुई हैं।
Delhi Police CAPF SI Apply Last Date: आवेदन की आखिरी तारीख
कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) की तरफ से इस बार 3073 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इनमें से कुछ पद दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर पद के लिए हैं और बाकी CAPFs (BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB) में सब इंस्पेक्टर पद के लिए हैं। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्तूबर 2025 रखी गई है। वहीं फीस भरने की आखिरी तारीख 17 अक्तूबर 2025 है। परीक्षा की बात करें तो ये इसी साल 2025 में नवंबर-दिसंबर के महीने में कराए जा सकते हैं। अगर आपने इस भर्ती का फॉर्म अभी तक नहीं भरा है तो SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
How to Apply for SSC CAPF SI: कैसे करें आवेदन?
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
- अब यहां रिक्रूटमेंट या फिर नोटिस पर क्लिक करें।
- आपको यहां CPO/Sub-Inspectior 2025 की भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
- नोटिफिकेशन दिखने के बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अगर आप पहले से लॉगिन नहीं हैं तो नया अकाउंट बनाएं।
- नाम, जन्मतिथि और एजुकेशन व पता डालें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क भरें।
- सारी जानकारी और दस्तावेज अच्छी तरह चेक कर लें।
- फॉर्म को सबमिट करें।
- अब इसकी एक रिसिप्ट अपने पास रख लें।
SSC CAPF SI Eligibility and Selection Process : भर्ती के लिए क्या होगी आयु सीमा?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। उम्र सीमा की बात करें तो ये न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 25 साल रखी गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी। इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया भी तीन चरणों में पूरी होगी। पहला कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT- Paper 1 & 2), फिजिकल टेस्ट (PET/PST) और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना है।बताते चलें कि इससे पहले एसएससी सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एग्जाम का नोटिफिकेशन 16 जून 2025 को जारी होना था मगर फिर प्रशासनिक कारणों की वजह से इसे टाल दिया गया।
