इन 5 राशियों को जबरदस्त लाभ तय, वरुण-यम का त्रिकादश योग भरेगा तिजोरियां

Neptune Pluto Trikadash Yog 2026: वरुण और यम एक दूसरे से 60 डिग्री पर आ गए हैं। इससे दोनों ग्रहों के बीच त्रिएकादश योग का निर्माण हो गया है। जो कि बंपर लाभ देगा।

Authored by: Mohit TiwariUpdated Oct 6 2026, 17:49 IST
बन गया त्रिएकादश योग01 / 06

बन गया त्रिएकादश योग

Neptune Pluto Labh Trikadash Yog 2026: 6 अक्टूबर 2026 की दोपहर 1 बजकर 8 मिनट पर वरुण ग्रह यानी नेप्च्यून और यम ग्रह यानी प्लूटो एक-दूसरे से 60 डिग्री पर आ गए हैं। ग्रहों के बीच बनी यह स्थिति लाभ/त्रिएकादश योग का निर्माण कर रही है। ज्योतिष में लाभ या त्रिएकादश संबंध को अवसर, नेटवर्क, उपलब्धि और प्रयासों से मिलने वाले परिणामों से जोड़ा जाता है। नेप्च्यून को कल्पना, अंतर्ज्ञान, रचनात्मक सोच, संवेदनशीलता और सूक्ष्म विषयों से जोड़ा जाता है, वहीं प्लूटो गहरे परिवर्तन, पुनर्गठन, शक्ति और पुराने ढांचे को बदलने वाला ग्रह माना जाता है। दोनों ग्रहों का यह संबंध तब खास हो जाता है जब व्यक्ति किसी पुराने काम, विचार या योजना को बिल्कुल नए तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा हो। इस योग का असर उन क्षेत्रों में ज्यादा दिखाई दे सकता है जहां नई सोच, टेक्नोलॉजी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया, रिसर्च, क्रिएटिविटी, ऑनलाइन काम और बड़े नेटवर्क की भूमिका होती है। अचानक रास्ता खुलने के साथ ऐसा भी हो सकता है कि कोई पुराना संपर्क दोबारा सक्रिय होकर भविष्य के लिए लाभ का कारण बने। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह योग अच्छा रहेगा।

​मेष राशि​02 / 06

​मेष राशि​

मेष राशि वालों के लिए यह लाभ या त्रिएकादश योग व्यक्तिगत पहचान और लाभ के क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रभाव दे सकता है। इसका सीधा फायदा उन लोगों को हो सकता है जो अपने नाम, अनुभव या विशेषज्ञता के आधार पर आगे बढ़ना चाहते हैं। पर्सनल ब्रांड, सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया या पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ प्रोजेक्ट दोबारा गति पकड़ सकता है। अपनी किसी प्रतिभा को कमाई के साधन में बदलने का विचार भी मजबूत हो सकता है।इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से बना संपर्क भविष्य में काफी काम आ सकता है। मेष राशि वालों को अपनी क्षमता को लोगों के सामने रखने में झिझकने के बजाय सक्रिय रहना चाहिए।

​मिथुन राशि​03 / 06

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि के लिए यह योग भाग्य, नेटवर्क और लाभ के बीच संबंध मजबूत करता दिखाई दे रहा है। ऐसे में किसी नए संपर्क से मिलने वाला अवसर सीधे करियर या आय से जुड़ सकता है। विदेशी कनेक्शन, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, उच्च शिक्षा, डिजिटल बिजनेस, मीडिया और टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों के लिए विशेष अवसर बन सकते हैं। जो काम अभी छोटा दिखाई दे रहा है, उसका भविष्य में विस्तार हो सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए इस समय सबसे बड़ी ताकत कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग रह सकती है। किसी पुराने क्लाइंट, दोस्त या सहयोगी से दोबारा संपर्क होने पर भी फायदा मिल सकता है।

​सिंह राशि​04 / 06

​सिंह राशि​

सिंह राशि के लिए यह योग भाग्य और पार्टनरशिप के बीच संबंध बनाने वाला हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को किसी नए पार्टनर, क्लाइंट या प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। कोई कारोबारी प्रस्ताव शुरुआत में सामान्य लग सकता है, लेकिन उसमें भविष्य का बड़ा फायदा छिपा हो सकता है। विदेश या दूसरे शहर से जुड़े क्लाइंट और प्रोजेक्ट भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वाले लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है। अपनी प्रतिभा को अकेले आगे बढ़ाने के बजाय सही व्यक्ति या सही संस्था के साथ जोड़ना ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है।

​धनु राशि​05 / 06

​धनु राशि​

धनु राशि वालों के लिए यह लाभ/त्रिएकादश योग बुद्धि, रचनात्मकता और प्रयासों को मजबूत करने वाला है। जिन लोगों के पास लंबे समय से कोई आइडिया है, उन्हें अब उसे जमीन पर उतारने का अवसर मिल सकता है। लेखन, मीडिया, शिक्षा, कंटेंट, मार्केटिंग, डिजिटल काम, कंसल्टिंग और क्रिएटिव प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। किसी व्यक्तिगत प्रतिभा को प्रोफेशनल काम में बदलने की दिशा में कदम बढ़ सकता है। धनु राशि वालों के लिए इस योग का सबसे बड़ा संकेत है कि सिर्फ आइडिया सोचने से काम नहीं चलेगा, उसे लागू करना होगा। प्रयास जितना व्यवस्थित होगा, परिणाम उतना बेहतर मिलने की संभावना रहेगी।

कुंभ राशि06 / 06

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग व्यक्तित्व, प्रयास, कम्युनिकेशन और नए अवसरों को सक्रिय कर सकता है। प्लूटो का प्रभाव यहां व्यक्ति में पुराने तरीके छोड़कर नया रास्ता अपनाने की इच्छा बढ़ा सकता है, जबकि नेप्च्यून नई कल्पना और नए विचारों को मजबूती दे सकता है। टेक्नोलॉजी, डिजिटल मीडिया, ऑनलाइन बिजनेस, रिसर्च, इनोवेशन और सोशल प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। करियर में काम करने का तरीका बदलने से बेहतर परिणाम आने की संभावना बन सकती है। पर्सनल ब्रांड बनाने वालों के लिए भी समय अच्छा है। अपनी विशेषज्ञता को एक अलग पहचान के साथ प्रस्तुत करने पर नए लोग और नए अवसर जुड़ सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!