देश

Earthquake: उत्तराखंड से दिल्ली-NCR तक कांपी धरती, 4.4 रही तीव्रता, चमोली रहा केंद्र

Image

भूकंप

उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसका असर दिल्ली-NCR तक नजर आया। पहाड़ी राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। अचानक धरती हिलने से कई जगह लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली जिले में जमीन से करीब 13 किलोमीटर नीचे बताया गया है।

रात 10:24 बजे महसूस हुए झटके

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10:24 बजे उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुमाऊं क्षेत्र में बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी और खटीमा में लोगों ने कंपन महसूस किया। वहीं गढ़वाल क्षेत्र में रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली और बदरीनाथ में भी धरती हिलने की खबर सामने आई।
Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!