West Bengal Teacher Recruitment 2025: सरकारी टीचर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और वह भी प्राइमरी टीचर की तो यह खबर आपके लिए है। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य भर में 13,421 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की आधिकारिक तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। सरकार दुर्गा पूजा के ठीक बाद टीचरों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगी। राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबंध में जानकारी दी है।
कौन कर सकता है आवेदन
सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र होंगे जिन्होंने पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा (WB TET) पास की है या समकक्ष योग्यता रखते हों।शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही कमी को दूर करने के लिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा के तुरंत बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नई भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। TET 2022 पास करने वाले कुछ उम्मीदवारों ने हाल ही में विरोध-प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में लगभग 50,000 टीचर के पद खाली हैं।
कैसे करना होगा आवेदन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की आधिकारिक तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। अप्लाई करते समय अभ्यर्थियों को जिला प्राथमिक विद्यालय परिषद (DPSC) या प्राथमिक विद्यालय परिषद (PSC) के लिए अपनी प्राथमिकताएं भरनी होंगी। डिटेल्स जानकारी और आवेदन संबंधी तारीख जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएंगी।
