जॉब्स

RRB NTPC Notification 2024: रेलवे में जल्द होगा बंपर भर्ती का आगाज, 12वीं पास से ग्रेजुएट कर सकेंगे अप्लाई

RRB NTPC Notification 2024, RRB NTPC Vacancy 2024, Sarkari Naukri 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही एनटीपीजी के हजारों पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने (RRB NTPC Notification 2024) वाला है। यहां आप आरआरबी एनटीपीसी के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान (RRB NTPC Notification 2024 Expected Date) सकते हैं।

Image

RRB NTPC Notification 2024: आरआरबी एनटीपीसी के हजारों पदों पर निकलने वाली है वैकेंसी

RRB NTPC Notification 2024, RRB NTPC Vacancy 2024, Sarkari Naukri 2024: 12वीं पास से ग्रेजुएट सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड(RRB) जल्द ही नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने (RRB NTPC Notification) वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत क्लर्क, टाइपिस्ट, अकाउंटेंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क के हजारो पदों की रिक्तियों पर भर्ती (RRB NTPC Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन (Railway NTPC Recruitment) कर सकेंगे। यहां आप आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।

RRB NTPC Notification 2024: कब आएगा नोटिफिकेशन

आरआरबी कैलेंडर 2024 के अनुसार अगले माह यानी जुलाई में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर किया जाएगा। यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को जुलाई से सितंबर 2024 तक का समय दिया जाएगा। वहीं परीक्षाएं अक्टूबर में आयोजित होने की संभावना है। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

RRB NTPC Qualification Eligibility: आरआरबी एनटीपीसी क्वालिफिकेशन

आरआरबी एनटीपीसी के पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की जाती है। यहां जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कॉमर्शियल सह टिकट क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं यातायात सहायक, गुड्स गार्ड, वरिष्ठ क्लर्कस सह टाइपिस्ट समेत अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।

RRB NTPC Vacacy 2024 Age Limit: आरआरबी एनटीपीसी एज लिमिट

इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

RRB NTPC Vacancy 2024: ये दस्तावेज अनिवार्य

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

अभ्यर्थियों को ऊपर दिए इन सभी दस्तावेजों को स्कैन कर फॉर्म के साथ अटैच करना होगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इमेज का साइज बता दिया जाएगा।

RRB NTPC Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

आरआरबी एनटीपीसी के तमाम पदों पर उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे देख सकते हैं।
स्टेज 1कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT-1)
स्टेज 2 कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT-2)
स्टेज 3 कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट
स्टेप 4 डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन

RRB NTPC CBT 1 Exam Pattern: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का पैटर्न

आरआरबी एनटीपीसी कंप्यूटर बेस्ट यानी सीबीटी 1 की परीक्षा में कुल 100 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें मैथेमेटिक्स और रीजनिंग के कुल 30-30 प्रश्न, जबकि जनरल अवेयरनेस से 40 मार्क्स के 40 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को कुल 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है।

RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 एग्जाम पैटर्न

वहीं सीबीटी एग्जाम 2 के परीक्षा पैटर्न की बात करें तो यहां 120 मार्क्स के कनल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें मैथेमेटिक्स व रीजनिंग से 70 मार्क्स के 70 प्रश्न होते हैं। जबकि जनरल अवेयरनेस व जनरल इंटेलिजेंस से 50 मार्क्स के 50 प्रश्न शामिल होते हैं।

RRB NTPC Salary: कितनी मिलेगी सैलरी

आरआरबी एनटीपीजी के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार अलग अलग वेतन दिया जाएगा। यहां जूनियर जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट को प्रतिमाह 19,9000 रुपये, कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क को 21,700, ट्रैफिक असिस्टेंट को 25,500, , कॉमर्शियल सह टिकट क्लर्क, सीनियर टाइम कीपर को हर महीने 29,200 रुपये दिया जाता है। हालांकि अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। यह सभी जानकारी बीते वर्ष पर आधारित है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article