जॉब्स

Punjab Police Constable Recruitment 2025: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, जानें कितनी होगी सैलरी

Punjab Police Constable Recruitment 2025: पंजाब पुलिस की तरफ से कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1746 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इस वैकेंसी में आवेदन नहीं कर पाए हैं वो अपने आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

Image

Punjab Police में कांस्टेबल की वैकेंसी

Punjab Police Constable Recruitment 2025: पंजाब पुलिस की तरफ से कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1746 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इस वैकेंसी (Punjab Constable Recruitment 2025) में आवेदन नहीं कर पाए हैं वो अपने आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

पंजाब पुलिस की तरफ निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी, 2025 से शुरू है। इसमें 13 मार्च, 2025 तक आवेदन करने का मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन पत्र जमा करने से पहले पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण जांच लें। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

Punjab Police Constable Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • पंजाब पुलिस की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Punjab Police Constable Recruitment 2025 Application के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Apply online के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब के ऑप्शन पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Punjab Police Constable Eligibility: योग्यता और उम्र सीमा

पंजाब पुलिस की तरफ से निकली कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Punjab Police Constable Salary: जानें कितनी होगी सैलरी

उम्मीदवारों का चयन उनके भरे हुए आवेदन पत्र, सामान्य कंप्यूटर-आधारित परीक्षण, शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षण और निर्दिष्ट योग्यता मापदंडों के साथ शारीरिक माप परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। वेतनमान की बात करें तो पंजाब सरकार की अधिसूचना संख्या FD-FP-10MISC/87/2020-2FP1 दिनांक 29 दिसंबर, 2020 के अनुसार कांस्टेबल पद का वेतन 19,900 रुपये है और सेवा में शामिल होने की तारीख से तीन साल तक न्यूनतम वेतन 19,900 रुपये ही रहने वाली है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article