जॉब्स

NTPC Recruitment 2024: माइनिंग ओवरमैन समेत कई पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 50000 से ज्यादा,यहां करें अप्लाई

NTPC Recruitment 2024 For Various Post: नेशनल थर्मल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। एनटीपीसी की तरफ से निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 144 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकैंसी के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाना होगा।

Image

NTPC में नौकरी पाने का मौका

NTPC Recruitment 2024 For Various Post: एनटीपीसी की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को NTPC Recruitments की ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाना होगा। नेशनल थर्मल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) में निकली वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को अपनी सारी डिटेल्स फीड करनी होगी। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन ही फॉर्म भर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 5 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया, फीस, योग्यता आदि की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

NTPC Recruitment के लिए करें अप्लाई

स्टेप 1: एनटीपीसी की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट पर जाते ही पहले New Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अगले पेज पर NTPC Various Post Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: अब मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।

स्टेप 5: लॉगिन करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।

NTPC Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 144 पद भरे जाएंगे। जिनमें से माइनिंग ओवरमैन के 67 पद, मैगजीन इंचार्ज के 9 पद, मैकेनिकल सुपरवाइजर के 28 पद, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर के 26 पद, वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के 8 पद, जूनियर माइन सर्वेयर के 3 पद और माइनिंग सरदार के 3 पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई?

NTPC की ओर से जारी इस वैकेंसी के में पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। माइनिंग ओवरमैन के लिए न्यूनतम 60% अंकों में माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो। हालांकि एससी व एसटी के लिए सिर्फ पासिंग मार्क्स अनिवार्य हैं। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article