जॉब्स

MP Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में हर सब्जेक्ट में होगी शिक्षकों की भर्तियां, 10758 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

MPESB MP Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। मध्म प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से माध्यमिक शिक्षकों की बंपर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 10000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें लगभग सभी सब्जेक्ट के लिए शिक्षकों की डिमांड की गई है।

Image

मध्य प्रदेश में शिक्षकों की वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

MPESB MP Teacher Recruitment 2025: मध्म प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से माध्यमिक शिक्षकों की बंपर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 10000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें लगभग सभी सब्जेक्ट के लिए शिक्षकों की डिमांड की गई है। एमपी में सरकारी शिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है।

मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 11 फरवरी 2025 तक का समय मिलेगा। वहीं, इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों 16 फरवरी 2025 तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में संसोधन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

MPESB MP Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Madhyamik Shikshak Janjatiya Karya Department Selection test के ऑप्शन पर जाना होगा।
  • इसके बाद Apply Now के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म भरने का विकल्प खुल जाएगा।
  • आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

MP Madhyamik Shikshak Bharti 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

MP Teacher Recruitment: वैकेंसी डिटेल्स

शिक्षकों का वर्गपदों की संख्या
माध्यमिक शिक्षक सभी विषयों के लिए7929 पदों पर
माध्यमिक शिक्षक खेल विषय338 पदों पर
माध्यमिक शिक्षक संगीत गायन वादन392 पदों पर
प्राथमिक शिक्षक खेल1377 पदों पर
प्राथमिक शिक्षक संगीत, गायन, वादन452 पदों पर
प्राथमिक शिक्षक नृत्य270 पदों पर
कुल पद10,758 पदों पर
इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 10758 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए परीक्षाएं 13 शहरों में आयोजित की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article